फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mayor inaugurates state-of-the-art gym built at Rs 62 lakh in Sigra Sports Complex

Varanasi News: सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 62 लाख से बना अत्याधुनिक जिम, मेयर ने किया लोकार्पण

Thu, 01 Oct 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Mayor inaugurates state-of-the-art gym built at Rs 62 lakh in Sigra Sports Complex
वाराणसी। सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों और फिटनेस प्रेमियों के लिए अत्याधुनिक जिम की सुविधा शुरू हो गई है। करीब 62 लाख रुपये की लागत से तैयार जिम का बुधवार को मेयर अशोक कुमार तिवारी ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सिगरा स्टेडियम का मौजूदा स्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खेल नीति और काशी के प्रति उनके लगाव का परिणाम है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम के पुनर्विकास के बाद यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) का विशेष केंद्र भी स्थापित हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि काशी में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सिगरा स्टेडियम के साथ गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और लालपुर स्टेडियम का जीर्णोद्धार महत्वपूर्ण कदम हैं। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक ही छत के नीचे 21 प्रकार की खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं। अब अत्याधुनिक जिम शुरू होने से खिलाड़ियों को फिटनेस प्रशिक्षण के लिए आधुनिक संसाधन भी इसी परिसर में मिलेंगे। कार्यक्रम में उपसभापति नरसिंह दास, पार्षद सिंधू सोनकर, राजकपूर चौधरी, मो. कासिम खां, स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक अमरेंद्र तिवारी, एचडीएफसी बैंक के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मनीष टंडन समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


ऐसे उपकरणों से लैस है जिम
जिम में कार्डियो और स्ट्रेंथ जोन के तहत कर्व्ड ट्रेडमिल, एयर रोवर मशीन, क्रॉस ट्रेनर, स्पिन बाइक, स्की मशीन, लेग प्रेस और चेस्ट प्रेस मशीन लगाई गई हैं। मसल और बॉडी शेपिंग के लिए शोल्डर प्रेस, लैट पुल डाउन, स्क्वैट रैक, डेडलिफ्ट प्लेटफॉर्म, केबल क्रॉसओवर, हिप थ्रस्ट, एब्डोमिनल क्रंच और रोटेशन मशीन उपलब्ध हैं। इसके अलावा बैटल रोप, ओलंपिक रॉड, डंबल रैक और लेदर मैट जैसी सुविधाएं भी हैं। वर्कआउट के बाद आराम के लिए फुल बॉडी मसाज रिक्लाइनर सोफा भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed