फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mauni Amavasya Auspicious period of 25 hours and 18 minutes 8 hours for sacred bath in varanasi

मौनी अमावस्या: 25 घंटे 18 मिनट का मुहूर्त, अमृत स्नान के लिए होंगे 8:30 घंटे; पढ़ लें ज्योतिष विभाग का अपडेट

Sat, 17 Jan 2026 05:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 17 Jan 2026 05:46 PM IST
सार

मौनी अमावस्या को लेकर धार्मिक नगरी काशी में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। घाटों पर स्नान-दान किए जाएंगे। यहां भी सुरक्षा को लेकर जगह-जगह पुलिस रहेगी। इस बीच, ज्योतिष विभाग ने मुहूर्त का समय बताया है।

विज्ञापन
Mauni Amavasya Auspicious period of 25 hours and 18 minutes 8 hours for sacred bath in varanasi
मौनी अमावस्या 2025 शुभ योग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Varanasi News: माघ कृष्ण मौनी अमावस्या पर 25 घंटे 18 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा और अमृत स्नान के लिए 8:30 घंटे होंगे। 17 मार्च के बाद की रात के 12:04 बजे से लेकर अगले दिन 18 जनवरी की मध्य रात 1:22 बजे तक होगा। 

विज्ञापन


हालांकि अगले दिन सूर्योदय पर गंगा स्नान शुरू हो जाएगा। वहीं मध्यरात्रि के बाद भी अमावस्या का योग बन रहा है। 19 जनवरी की सुबह दो घटी यानी कि 48 मिनट तक गंगा स्नान और ध्यान का मुहूर्त है। ये मुहूर्त संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के वेद वेदांग संकाय के ज्योतिष विभाग की ओर से जारी किया गया है। 
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य प्रो. मधुसूदन मिश्र ने बताया कि 17 जनवरी के बाद रात 12:04 बजे से लेकर सुबह 5:58 बजे तक मध्यम मूहुर्त, सुबह 5:59 बजे से सुबह 11:55 बजे तक उत्तम मुहूर्त, सुबह 11:56 बजे से लेकर शाम 4:39 बजे तक मध्यम मुहूर्त और अगले दिन 19 जनवरी को सुबह 5:58 बजे से लेकर सुबह 7:28 बजे तक उत्तम मुहूर्त में स्नान होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

18 जनवरी को शाम 4:41 बजे से अमृत स्नान
मकर राशि में सूर्य और चंद्रमा का योग उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में 18 जनवरी को शाम 4:41 बजे से शुरू होकर 1:22 बजे मध्यरात्रि तक युति बनी रहेगी। इस बार अमृत स्नान के लिए मुहूर्त 8:30 घंटे का रहेगा। वहीं शाम 4:41 बजे से लेकर रात के 9:23 बजे तक रात्रि पर्यंत हर्षण योग होगा, जो कि काफी फलदायी है।

काशी में गूंजा स्वदेशी का संदेश संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत
स्वदेशी जागरण मंच, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के तत्वावधान में आयोजित अंतर्राज्यीय उत्तर प्रदेश–उत्तराखंड स्वदेशी संकल्प यात्रा का काशी में शुक्रवार को भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा शाम को लमही–पांडेपुर से आगे लालपुर–आजमगढ़ रोड स्थित एक कॉलेज तक पहुंची, जो पूर्वी उत्तर प्रदेश में काशी क्षेत्र का प्रथम पड़ाव रहा।

काशी आगमन पर स्वदेशी जागरण मंच के संघर्ष वाहिनी प्रमुख काशी प्रांत शैलेंद्र पांडे के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर महानगर संयोजिका कविता मालवीय, महानगर सह-संयोजक नवीन सिंह एवं नीरज चौरसिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी के संकल्प को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यात्रा का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed