फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mauni Amavasya 2024 Route diversion in Kashi vehicles will not go from Maidagin towards Godaulia

Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या पर काशी में रूट डायवर्जन, मैदागिन से गोदौलिया की ओर नहीं जाएंगे वाहन

Fri, 09 Feb 2024 09:54 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 09 Feb 2024 09:54 AM IST
सार

Mauni Amavasya 2024: काशी में मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान व बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए भक्तों का रेला लगा है। ऐसे में यातायात पुलिस व प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भक्तों की सुविधा के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। 

विज्ञापन
Mauni Amavasya 2024 Route diversion in Kashi vehicles will not go from Maidagin towards Godaulia
Varanasi route diversion - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौनी अमावस्या पर आज गंगा स्नान और विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन के लिए शहर में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा है। इसे देखते हुए कमिश्नरेट की ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है। रूट डायवर्जन प्लान सुबह पांच बजे से शुरू हुआ है जो रात 10 बजे तक लागू रहेगा। एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने आमजन से अनुरोध किया है कि वह रूट डायवर्जन प्लान का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।

विज्ञापन


ये है डायवर्जन प्लान

  • मैदागिन से चौक होते हुए गोदौलिया की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को मैदागिन से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को हरिश्चंद्र डिग्री
  • विज्ञापन
  • कॉलेज या कबीरचौरा-लहुराबीर मार्ग पर मोड़ दिया जाएगा।
  • लक्सा की तरफ से रामापुरा, गोदौलिया वाले सभी प्रकार के वाहनों को गुरुबाग तिराहा से दाएं मोड़ दिया जाएगा।
  • लहुराबीर से होकर गोदौलिया की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को बेनिया तिराहे से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को पियरी
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • मार्ग-कबीरचौरा की तरफ मोड़ दिया जाएगा। बेनियाबाग से आगे भीड़ का दबाव बढ़ने पर वाहनों को लहुराबीर चौराहे से ही डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • अस्सी, सोनारपुरा से होकर गोदौलिया जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को सोनारपुरा से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को भेलूपुर थाना मार्ग पर
  • मोड़ दिया जाएगा। इसी तरह से भेलूपुर थाना से रेवड़ी तलाब होकर रामापुरा जाने वाले सभी प्रकार के वाहन तिलभांडेश्वर से आगे ले जाना प्रतिबंधित
  • होगा।
  • भदऊंचुंगी से भैसासुर घाट व राजघाट की तरफ किसी भी प्रकार के वाहनों को जाने नहीं दिया जाएगा।
  • गोलगड्डा तिराहे से कोई भी वाहन विशेश्वरगंज तिराहा होते हुए भैसासुर घाट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
  • चंदौली, पड़ाव की तरफ से राजघाट पुल होकर वाराणसी शहर आने वाले वाहनों को रामनगर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • एंबुलेंस, फायर बिग्रेड के वाहन और शव वाहन सभी प्रतिबंधों से मुक्त रहेंगे। 
  • समस्त प्रकार के वाहन पास नौ जनवरी को निरस्त रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed