फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mau Shakti Singh takes aim at Abbas Ansari, says those who inherited prison legacy should account for own acti

मऊ: शक्ति सिंह ने अब्बास अंसारी पर साधा निशाना, कहा- जिन्हें विरासत में जेल मिली, वे अपने कामकाज का हिसाब दें

Sun, 25 Oct 2026 07:47 PM IST
किशन चौबे संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ Published by: किशन चौबे Updated Sun, 25 Oct 2026 07:47 PM IST
सार

मऊ में प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शक्ति सिंह ने सदर विधायक अब्बास अंसारी और उनके परिवार की राजनीतिक कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने विकास के मुद्दे पर पिछले 35 वर्षों के कामकाज का हिसाब देने की मांग की और रिश्तों के सहारे राजनीति करने पर तंज कसा।

विज्ञापन
Mau Shakti Singh takes aim at Abbas Ansari, says those who inherited prison legacy should account for own acti
शक्ति सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ सदर विधायक अब्बास अंसारी के बयान को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शक्ति सिंह ने रविवार को राजनीतिक हमला बोला। नगर के निजामुद्दीनपुरा स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने अंसारी परिवार की राजनीतिक कार्यशैली पर सवाल उठाए। कहा कि जिन्हें विरासत में जेल की सलाखें मिली हैं, वे विकास की बात करने से पहले अपने कामकाज का हिसाब दें। मऊ की जनता अब राजनीतिक रिश्तों और विरासत की सियासत को समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।

विज्ञापन

Trending Videos

चुनाव नजदीक आते ही याद आते हैं रिश्ते
शक्ति सिंह ने अब्बास अंसारी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब नेताओं की राजनीतिक जमीन खिसकने लगती है, तब उन्हें कभी चाचा, कभी भाई तो कभी भैया की जरूरत पड़ने लगती है। अखिलेश यादव को भैया और ओमप्रकाश राजभर को चाचा कहने की राजनीति पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आने दीजिए, अभी बहुत सारे लोग दिखाई देंगे।

उन्होंने कहा कि नेताओं को जनता के बीच रिश्तों की दुहाई देने के बजाय विकास और जनहित से जुड़े सवालों का जवाब देना चाहिए। जनता को यह जानने का पूरा अधिकार है कि उसके लिए अब तक क्या काम किए गए हैं और क्षेत्र के विकास के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

35 वर्षों के कामकाज का हिसाब मांगा
भाजपा नेता ने अंसारी परिवार की राजनीतिक भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता को पिछले 35 वर्षों के कामकाज का हिसाब मांगने का पूरा अधिकार है। उनके मुताबिक, अंसारी परिवार की राजनीति ने मऊ की आवाज को अंधकार में धकेलने का काम किया है, लेकिन अब लोग जागरूक हो चुके हैं।

शक्ति सिंह ने कहा कि वह जनता के अधिकारों और विकास से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाते रहेंगे। उन्होंने अंसारी परिवार से किसी भी तरह के संबंध की बात को खारिज करते हुए कहा कि दोनों परिवारों की विचारधारा और कार्यशैली अलग-अलग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed