हैवानियत : बारात में गई बालिका का अपहरण कर बलात्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना में हैवानों ने बारात में गई सात वर्षीय का बालिका का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात बारात देखने गई सात वर्षीय बालिका के बच्ची के साथ दुराचार किया गया। सोमवार को बालिका के परिजनों ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के एक गांव में बारात आई थी। पड़ोस की ही एक सात वर्षीय बालिका बारात में गई थी। रात में वहां बारात के या किन्ही बाहरी व्यक्तियों ने उसे उठा लिया और एकांत में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।
बालिका रोते-बिलखते हुए घर आई और अपने परिजनों से पूरी बात बताई। परिजन रात में तो शांत रहे लेकिन सुबह सोमवार को कोतवाली पहुंचकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है वहीं बालिका का मेडिकल मुआवना कराने के लिए भेज दिया।