{"_id":"5ec7f7608ebc3e90460228ec","slug":"mau-person-went-to-defecation-drowned-in-the-river-villagers-got-dead-body-after-hard-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ : शौच करने गए व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत, कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने निकाला शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ : शौच करने गए व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत, कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने निकाला शव
Fri, 22 May 2020 09:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 22 May 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
demo pic
मऊ जिले के ग्राम सभा सहरोज में शौच करने गए एक 50 वर्षीय व्यक्ति की टौंस नदी में डूबने से मौत हो गयी। ग्रामीणों ने घंटो प्रयास के बाद रात्रि साढ़े आठ बजे जाल से शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सहरोज निवासी कतवारू साहनी पुत्र बनवारी (50) शुक्रवार की दोपहर अपने घर से शौच के लिए त्रिमुहानी घाट की तरफ गया था जहां फिसलन के कारण वह नदी में डूब गया। शाम तक घर नहीं लौटने से घर वाले परेशान हो उठे और उसकी खोजबीन होने लगी।
विज्ञापन
ग्रामीणों में से कुछ लोग जाल से नदी में भी खोजबीन करने लगे। काफी मशक्कत के बाद रात्रि साढ़े आठ बजे जाल द्वारा उसके शव को बाहर निकाला गया। मृतक कतवारू का एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। समाचार लिखे जाने तक मौके पर पुलिस नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन