फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mau news principal and secretary stranded on fake payment in development works 

मऊ में फर्जी भुगतान करने पर फंसे प्रधान और सचिव, 12 लाख की होगी रिकवरी 

Fri, 22 Jan 2021 08:46 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 22 Jan 2021 08:46 PM IST
विज्ञापन
Mau news principal and secretary stranded on fake payment in development works 
demo pic - फोटो : अमर उजाला

मऊ के बड़राव ब्लाक के अमिला गांव में कार्यकाल समाप्त होने के बाद विकास कार्य के नाम पर निकाली गई 42 लाख रुपये की धनराशि की जांच सीडीओ राम सिंह ने की। उन्होंने पाया कि 12 लाख रुपये का भुगतान फर्जी किया गया है। इस आधार पर शुक्रवार की शाम सीडीओ ने धनराशि की रिकवरी कराने का आदेश जिला पंचायती राज अधिकारी को दिया। इस आधार पर देर शाम डीपीआरओ ने गांव के निर्वतमान प्रधान और सचिव को धनराशि रिकवरी का पत्र जारी किया।

विज्ञापन

  
प्रधानों का कार्यकाल बीते 25 दिसंबर को समाप्त हो गया। इस दौरान प्रधान पूर्व में हुए कार्यों का धड़ाधड़ भुगतान कराने लगे थे। इसमें कई ने तो कराए गए कार्यों से अधिक का भुगतान करा लिया। संज्ञान में आने पर जिला प्रशासन ने जांच कराने के लिए टीम का गठन किया। बड़राव ब्लाक के अमिला ग्राम सभा में 42 लाख रुपया का भुगतान किया गया। बड़ी रकम निकाले जाने पर सीडीओ राम सिंह वर्मा खुद इस गांव में हुए विकास कार्यों की जांच कराने के लिए पहुंचे।

विज्ञापन

इसी क्रम में 15 और 16 जनवरी को सीडीओ ने विकास कार्यों की जांच और कराए गए कार्यों का मूल्यांकन कराया। इस दौरान पता चला कि सीसी रोड निर्माण के नाम पर निकाली गई धनराशि में 12 लाख रुपये का भुगतान फर्जी है। मूल्यांकन कराने के बाद मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा ने शुक्रवार की शाम को डीपीआरओ को आदेश जारी किया। इसमें अमिला गांव के निर्वमान प्रधान सीताराम सिंह पटेल और सचिव सुनील से 12 लाख रुपये की रिकवरी करने और विधि संगत कार्रवाई करना है। सीडीओ के आदेश पर डीपीआरओ घनश्यान सहाय ने देर शाम दोनों को पत्र जारी किया। बात करने पर मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा ने बताया कि तय तिथि के अंदर यदि धनराशि जमा नहीं होती है, तो दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed