{"_id":"6026a29b8c6f92443735d8de","slug":"mau-news-barat-came-to-door-from-rajasthan-bride-ran-away-with-the-father-of-two-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः राजस्थान से दरवाजे पर आई बरात, दुल्हन दो बच्चों के पिता संग भागी, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः राजस्थान से दरवाजे पर आई बरात, दुल्हन दो बच्चों के पिता संग भागी, तलाश में जुटी पुलिस
Fri, 12 Feb 2021 09:15 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: हरि User
Updated Fri, 12 Feb 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बड़ी हसरतों के साथ दूल्हा राजस्थान से बरात लेकर उत्तर प्रदेश पहुंचा। लड़की के दरवाजे पर बरात पहुंची। बराती और घराती शादी की खुशियां मना रहे थे। एक तरफ डीजे पर डांस हो रहा था तो वहीं कन्या पक्ष के लोग बरातियों के स्वागत में लगे थे। कुछ समय बाद ये खुशियां गम में बदल गईं क्योंकि दुल्हन गांव के ही दो बच्चों के पिता के साथ भाग गई। वह अपने साथ गहने और हजारों रुपये भी ले गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मामला उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद का है। कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सात फरवरी को राजस्थान से बरात आई थी। रात में दुल्हन बाहर शौच के लिए निकली और गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि वह गांव के ही अहमदाबाद में रहने वाले दो बच्चों के पिता के साथ भाग गई है। साथ ही शादी के लिए रखे गहने और पचास हजार रूपये भी साथ ले गई। बरात दुल्हन का इंतजार करती रही, लेकिन जब दुल्हन नहीं लौटी तो बरात और दूल्हा बिन दुल्हन लिए ही लौट गए।
विज्ञापन
दुल्हन अपने लिए बनवाए गए गहनों के साथ ही परिवार की अन्य महिलाओं के गहने भी लेकर भाग गई। बुझे मन से दूल्हा निराश होकर बैरंग लौट गया। युवती के परिजनों ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। लड़की के पिता ने गांव के युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
बताया कि जिसके साथ उसकी बेटी भागी है, वह दो बच्चों का पिता है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है। थानाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी ने कहा की युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। युवक की तलाश जारी है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मामला सोशल मीडिया भी खूब वायरल हुआ।