फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau cylinder blast one more injured woman died in hospital death totel reached 15

सिलिंडर ब्लास्ट: एक-एक कर जिदंगी निगल रहा ये हादसा, युवती की मौत के साथ मरने वालों की संख्या हुई 15

Thu, 17 Oct 2019 11:45 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 17 Oct 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
mau cylinder blast one more injured woman died in hospital death totel reached 15
सिलिंडर फटने से ध्वस्त हुआ मकान। - फोटो : अमर उजाला

मऊ जिले के मोहम्मदाबाद तहसील के नगर पंचायत वलीदपुर के बीचला पूरा मोहल्ले में सोमवार की सुबह सिलेंडर से गैस रिसाव के बाद हुए विस्फोट में घायल ममता की बुधवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। ममता का उपचार बनारस के बीएचयू ट्रामा सेंटर में चल रहा था। ममता की मौत के साथ ही वलीदपुर कांड में मरने वालों की संख्या 15 हो गई।

विज्ञापन


ममता की मौत की सूचना मिलने पर उसके घर पर कोहराम मच गया, वहीं पूरे नगर में एकबार फिर से शोक की लहर फैल गई। लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर, परिवारीजन को सांत्वना देने में जुटे थे।
विज्ञापन


नगर पंचायत वलीदपुर के बिचला पूरा मुहल्ला निवासी रीता पत्नी स्वर्गीय छोटू विश्वकर्मा के घर सोमवार को चाय बनाते समय गैस सिलिंडर में रिसाव हो गया था, बाद में आग लगने से विस्फोट हुआ। इस घटना में छोटू की तीन लड़की मोना(20), ममता(19), सपना(16) गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जिनकी दो लड़की सपना रंजना बाहर कूड़ा फेंकने गई थी, जो बच गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल छोटू की तीन लड़कियों को सदर हॉस्पिटल आजमगढ़ में भर्ती कराया गया था। जहां ममता की हालत गंभीर होने के कारण वाराणसी बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया, वाराणसी में उपचार के दौरान बुधवार की रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

ममता की मौत की पुष्टि एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना निरंकार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि घायलों में शामिल ममता नामक महिला की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसका पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed