फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mattha pienge to bhee PM Modi bolenge bhaag pee : CM Akhilesh

मट्ठा पिएंगे तो भी पीएम बोलेंगे भांग पी है : सीएम

Mon, 06 Mar 2017 02:38 PM IST
रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला,वाराणसी
रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 06 Mar 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
Mattha pienge to bhee PM Modi bolenge bhaag pee : CM Akhilesh
rahul akhilesh dimple - फोटो : अमर उजाला
 कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ रोड शो के दौरान अखिलेश यादव पूरे बनारसी अंदाज में दिखे। इस दौरान उन्होंने जहां पाइन एपल की जगह नारियल की जगह मट्ठा पीने पर भांग पीने की बात कहकर मोदी को घेरने की कोशिश की वहीं काशी में पर्याप्त बिजली आपूर्ति, पानी की टंकी बनवाने सहित अन्य विकास कार्यों को भी गिनाना नहीं भूले।
विज्ञापन


उनके संबोधन में गंगा की सफाई और काशी के गंदगी से मुक्त न होने की पीड़ा भी झलकी। रोड शो खत्म होने के बाद गिरजाघर में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश ने पीएम मोदी को काशी को क्योटो बनाने की बात पर इसे काशी ही बने रहने देने की सलाह दी।
विज्ञापन


कहा कि पीएम जब पाइनेपल की जगह नारियल की जूस की बात पर कहा-आप अगर मट्ठा पिएंगे तो वह यह भी कह सकते हैं कि आप लोगों ने भांग पी है। इससे बचने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ में खड़े एक पार्षद सहित कई नेताओं का नाम लेकर यह बताने की कोशिश की कि बनारसियों को वह भूलते नहीं हैं। भाजपा विधायक श्याम देव राय चौधरी की मांग पर काशी में 24 घंटे बिजली देने का दावा करते हुए उन्होंने लोगों का दिल जीतने का प्रयास किया।
 
राहुल ने डॉन फिल्म का डॉयलाग बोला
इसी दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बहुचर्चित डॉन का डॉयलाग सुनाते हुए चुटकी ली-जुमलेबाजी छोड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed