{"_id":"61754c6e760ad13d7b120f5e","slug":"massive-fire-broke-out-in-chunari-dyeing-factory-in-varanasi-employees-saved-their-lives-by-running-away","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः चुनरी रंगाई कारखाने में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, कर्मचारियों ने भागकर बचाई अपनी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः चुनरी रंगाई कारखाने में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, कर्मचारियों ने भागकर बचाई अपनी जान
Sun, 24 Oct 2021 05:37 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 24 Oct 2021 05:37 PM IST
सार
वाराणसी के सरैया स्थित चुनरी के रंगाई कारखाने में रविवार सुबह आग लग गई। कारखाने से धुआं और आग की लपटों को उठता देख कर मोहल्ले में दहशत हो गई। कई मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग के कारण जला सारा सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के सरैया स्थित चुनरी के रंगाई कारखाने में रविवार सुबह अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। कपड़ा और केमिकल के चलते विकराल आग को काबू करने में फायर बिग्रेड को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कारखाने के कर्मचारी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। कारखाना मालिक के अनुसार अगलगी से लाख रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन
जैतपुरा थाना अंतर्गत सरैया निवासी जावेद अहमद अपने मकान के दूसरे तल पर चुनरी रंगाई का कारखाना चलाते हैं। सुबह के समय अचानक कारखाने से धुआं उठने लगा। चुनरी रंगाई कर रहे कर्मचारी धुआं देखने चीखने-चिल्लाने लगे। तब तक आग की लपट ने कारखाने को अपनी जद में ले लिया। मालिक जावेद परिवार के सभी लोगों के साथ घर से बाहर निकले।
विज्ञापन
रास्ता संकरा होने में फायर बिग्रेड को पहुंचने में हुई दिक्क्त
इसी बीच पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। विकराल आग को काबू में करने के लिए दमकल कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, क्योंकि घनी आबादी के बीच संचालित कारखाने तक रास्ता संकरा होने के कारा फायर बिग्रेड की गाड़ी नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
फायर कर्मियों ने पाइप जोड़कर किसी तरह आग पर काबू पाया। आग की लपट देख मोहल्ले के कई लोग गली में आ गए थे। कारखाना मालिक जावेद के अनुसार कारखाने में काम चल रहा था तभी शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। लगभग एक लाख रुपये का माल नष्ट हो गया।