फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   massive fire broke out in Chunari dyeing factory in varanasi employees saved their lives by running away

वाराणसीः चुनरी रंगाई कारखाने में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, कर्मचारियों ने भागकर बचाई अपनी जान

Sun, 24 Oct 2021 05:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 24 Oct 2021 05:37 PM IST
सार

वाराणसी के सरैया स्थित चुनरी के रंगाई कारखाने में रविवार सुबह आग लग गई।  कारखाने से धुआं और आग की लपटों को उठता देख कर मोहल्ले में दहशत हो गई। कई मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
massive fire broke out in Chunari dyeing factory in varanasi employees saved their lives by running away
आग के कारण जला सारा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सरैया स्थित चुनरी के रंगाई कारखाने में रविवार सुबह अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। कपड़ा और केमिकल के चलते विकराल आग को काबू करने में फायर बिग्रेड को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कारखाने के कर्मचारी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। कारखाना मालिक के अनुसार अगलगी से लाख रुपये की क्षति हुई है।

विज्ञापन


जैतपुरा थाना अंतर्गत सरैया निवासी जावेद अहमद अपने मकान के दूसरे तल पर चुनरी रंगाई का कारखाना चलाते हैं। सुबह के समय अचानक कारखाने से धुआं उठने लगा। चुनरी रंगाई कर रहे कर्मचारी धुआं देखने चीखने-चिल्लाने लगे। तब तक आग की लपट ने कारखाने को अपनी जद में ले लिया। मालिक जावेद परिवार के सभी लोगों के साथ घर से बाहर निकले।
विज्ञापन


रास्ता संकरा होने में फायर बिग्रेड को पहुंचने में हुई दिक्क्त
इसी बीच पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। विकराल आग को काबू में करने के लिए दमकल कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, क्योंकि घनी आबादी के बीच संचालित कारखाने तक रास्ता संकरा होने के कारा फायर बिग्रेड की गाड़ी नहीं पहुंच सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फायर कर्मियों ने पाइप जोड़कर किसी तरह आग पर काबू पाया। आग की लपट देख मोहल्ले के कई लोग गली में आ गए थे। कारखाना मालिक जावेद के अनुसार कारखाने में काम चल रहा था तभी शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। लगभग एक लाख रुपये का माल नष्ट हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed