फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mass replication taxed at NSA and Gangster

सामूहिक नकल पर लगेगा रासुका और गैंगस्टर

Wed, 17 Feb 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी Updated Wed, 17 Feb 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
Mass replication taxed at NSA and Gangster
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में सामूहिक नकल होते पकड़े जाने पर संबंधित केंद्राध्यक्ष और प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज कराए जाने के साथ ही रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) और गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर हर केंद्र पर जिला प्रशासन की ओर से एक पर्यवेक्षक और नागरिक सुरक्षा के दो-दो स्वयंसेवक तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन


पर्यवेक्षकों की ड्यूटी हर दिन बदलती रहेगी। रोजाना शाम पांच बजे उन्हें रिपोर्ट देनी होगी। मंगलवार को कमिश्नरी सभागार में केंद्राध्यक्षों के साथ हुई परीक्षा तैयारी बैठक में जिलाधिकारी राजमणि यादव ने नकलविहीन परीक्षा के लिए कड़ी चौकसी बरतने की हिदायत दी। 18 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा में जिले के 141 केंद्रों पर 1.31 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


कमिश्नरी सभागार में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चली बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई। करीब आधे घंटे तक सभागार में रहे डीएम ने हर हाल में नकल विहीन परीक्षा कराने की ताकीद की। कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेटों, पर्यवेक्षकों के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि सामूहिक नकल पकड़े जाने पर संबंधित केंद्राध्यक्ष, प्रबंधक जिम्मेदार होंगे, उनके खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद एसएसपी आकाश कुलहरि ने पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने का भरोसा दिलाया और कहा कि किसी प्रकार की घटना पर संबंधित थानाध्यक्ष को तुरंत सूचना दी जाए


 इस दौरान केंद्राध्यक्षों ने बंडल स्लिप, टाइम टेबल, एवार्ड ब्लैंक संबंधी लिफाफा, कक्ष निरीक्षकों की सूची न मिलने सहित कई अन्य समस्याएं उठाईं। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने उन्हें आश्वस्त किया कि बुधवार की शाम तक सभी समस्याओं का समाधान कर सभी कागजात केंद्राध्यक्षों को भिजवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed