फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mass recitation of Shri Lalita Sahasranama mantras held ten million times thousands of devotees gather

UP: श्री ललिता सहस्रनाम मंत्रों का एक करोड़ बार होगा सामूहिक पाठ, जुटेंगे हजारों श्रद्धालु; तैयारी तेज

Sat, 06 Jun 2026 09:34 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 06 Jun 2026 09:34 PM IST
सार

Mirzapur News: विंध्याचल में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में 50वें श्री विद्या कोटी कुमकुमर्चन महायज्ञ का आयोजन होगा। महायज्ञ में श्री ललिता सहस्रनाम का एक करोड़ बार पाठ और कुमकुम अर्चन किया जाएगा। दक्षिण भारत व काशी के विद्वान शामिल होंगे। हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।

विज्ञापन
Mass recitation of Shri Lalita Sahasranama mantras held ten million times thousands of devotees gather
स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: देश की प्रगति, विश्व शांति और गरीब कल्याण के उद्देश्य से विंध्याचल में श्री विद्या कोटी कुमकुमर्चन महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। विंध्य रेसिडेंसी में आयोजित होने वाला यह महानुष्ठान स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में 8 और 9 जून को संपन्न होगा। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

विज्ञापन


आयोजन समिति के अनुसार, यह अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में आयोजित होने वाला 50वां महायज्ञ है। इससे पहले देश के विभिन्न राज्यों और जिलों में उनके मार्गदर्शन में 49 महायज्ञ सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। उनका संकल्प है कि देश के प्रत्येक जिले में श्री विद्या कोटी कुमकुमर्चन महायज्ञ का आयोजन कराया जाए, जिससे सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का विस्तार हो सके।
विज्ञापन


महायज्ञ की सबसे बड़ी विशेषता श्री ललिता सहस्रनाम मंत्रों का एक करोड़ बार सामूहिक पाठ होगा। इस अनुष्ठान में बड़ी संख्या में सुहासिनी माताएं एवं श्रद्धालु भाग लेकर कुमकुम अर्चन करेंगे। आयोजन में दक्षिण भारत से विशेष रूप से मंगाए गए कुमकुम का उपयोग किया जाएगा, जिससे यह अनुष्ठान दक्षिण भारतीय वैदिक परंपरा के अनुरूप संपन्न होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महायज्ञ में दक्षिण भारत और काशी के प्रख्यात विद्वान आचार्य एवं धर्माचार्य शामिल होंगे। वे धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विषयों पर अपने विचार भी प्रस्तुत करेंगे। आयोजन के दौरान सनातन धर्म, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समरसता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की भी संभावना है।

अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि सनातन धर्म विश्व का सिरमौर है और यही धर्म विश्व की प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। उन्होंने युवाओं से सनातन संस्कृति से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि नई पीढ़ी धर्म और संस्कारों के मार्ग पर चलकर राष्ट्र के वैभव और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है।

आयोजन समिति के अनुसार मिर्जापुर, विंध्याचल सहित आसपास के जिलों से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। समिति ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य-लाभ अर्जित करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed