{"_id":"5fbe226b70484332fb01ab92","slug":"masked-miscreants-robbed-the-engineer-family-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: इंजीनियर के परिवार को बंधक बनाकर नकाबपोश बदमाशों ने की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: इंजीनियर के परिवार को बंधक बनाकर नकाबपोश बदमाशों ने की लूटपाट
Wed, 25 Nov 2020 02:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 25 Nov 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद घर का हाल दिखाती महिला।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र में मंगलवार की रात नकाबपोश बदमाशों ने इंजीनियर के परिवार को बंधक बनाकर चाकू की नोक पर लूटपाट की। राजीव रंजन कुमार गुजरात में इंजीनियर हैं। लॉकडाउन लगने के बाद से वह घर नहीं आए।
विज्ञापन
लठिया क्षेत्र की यस बिहार कॉलोनी में राजीव की पत्नी अनीता सिंह, बेटा शौर्य रंजन सिंह और सास अवध राजी देवी रहती हैं। अनीता के अनुसार, किचन की ग्रिल काटकर पांच से छह की संख्या में बदमाश घर में घुस आए।
विज्ञापन
इसके बाद चाकू की नोक पर परिवार के सदस्यों के हाथ बांधकर बेडरूम के बगल के कमरे मे बंद कर दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। डरा-धमका कर बदमाशों ने चाबी लेकर अलमारी खोलकर मंगलसूत्र, चेन और टप्स सहित लगभग छह लाख के जेवर लूट कर भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन