{"_id":"5c275a2ebdec22571463da7c","slug":"married-women-burnt-by-her-lover-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता से मंदिर में रचाई शादी, घर ले जाने की जिद पर नशीला पदार्थ खिलाकर किया आग के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता से मंदिर में रचाई शादी, घर ले जाने की जिद पर नशीला पदार्थ खिलाकर किया आग के हवाले
Sun, 30 Dec 2018 11:30 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: shashikant misra
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
demo pic
यूपी के जौनपुर में युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर विवाहिता से मंदिर में शादी रचा ली। आरोप है कि युवक ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसे आग के हवाले कर दिया। परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। हालात गंभीर होने पर विवाहिता को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। उधर पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
चंदवक थाना क्षेत्र के भदवार निवासी 20 वर्षीय युवती का दो वर्ष पहले विवाह हुआ था। उसका पिता दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। शादी के बाद युवती का संबंध केराकत कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर खुर्द निवासी प्रीतम राजभर से हो गया।
आरोप है कि प्रीतम ने विवाहिता को बहकाकर वाराणसी के भठौली स्थित दुर्गा मंदिर ले जाकर शादी कर ली। इसकी जानकारी होने पर विवाहिता को उसके परिजनों ने फटकार लगाई तो वह प्रीतम के साथ ही रहने की जिद अड़ गई।
विज्ञापन
इसके बाद विवाहिता प्रीतम से घर ले जाने की बात करने लगी, लेकिन वह उसे उसे बहकाता रहा। शुक्रवार को जब युवती रतनूपुर बाजार गई थी तो उसकी मुलाकात प्रीतम से हुई और वह घर ले चलने की जिद करने लगी। इस पर प्रीतम उसे अपनी स्कूटी पर बैठाकर अपने गांव ले गया।
युवती के घर ने पहुंचने पर परेशान परिजन खोजते हुए शिवरामपुर खुर्द पहुंचे। पता चला कि विवाहिता फूलपुर थाना के सरैंया गांव में है। जब वे वहां पहुंचे तो वह झुलसी अवस्था में तड़पती मिली। देखने पर ऐसा लग रहा था कि उसे नशीला पदार्थ पिलाया गया था।

Trending Videos
आरोपी गिरफ्तार
यूपी पुलिस
इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से बयान लेकर अस्पताल भेजवाया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक वह गले से लेकर पेट तक गंभीर झुलस गई है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी प्रीतम राजभर को वाराणसी के मोहांव से गिरफ्तार कर लिया।