{"_id":"5e738d798ebc3e6f9507b330","slug":"married-woman-suicide-hanged-in-bhadohi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: घरेलू कलह से परेशान विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, इस तरह से दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: घरेलू कलह से परेशान विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, इस तरह से दी जान
Thu, 19 Mar 2020 08:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 19 Mar 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में गुरुवार को घरेलू विवाद में एक विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। कटरा चौकी प्रभारी अविनाश राय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका दो पुत्र, एक पुत्री की मां बताई गई है।
विज्ञापन
भदोही जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र के बसगोती मवैया गांव निवासी विनोद सिंह की पत्नी अंबुज सिंह(30) का घरवालों से कुछ विवाद हो गया था। इससे क्षुब्ध हो उसने सुबह नौ बजे अपने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। काफी देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिजनों को शंका हुई तो वह दरवाजा खटखटाकर खोलवाने का प्रयास करने लगे, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
दरवाजे को तोड़ा गया तो वह फंदे से लटकती पाई गई। विवाहिता के पति विनोद सिंह मुंबई में रहते हैं। चार दिन पहले ही वह घर आए थे। मृतका का मायका प्रयागराज जनपद के करछना थानांतर्गत चंदेल का पुरा गांव में है। दोनों की शादी वर्ष 2009 में हुई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
घटना की जानकारी होने के बाद विवाहिता के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं। थानाध्यक्ष एसके राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।