फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   married woman suicide after dispute with mother in law in varanasi people cry after seen through window

Varanasi: चचेरी सास से कहासुनी के बाद बहू ने बंद कमरे में किया ऐसा काम, खिड़की से झांकते ही चीख उठे परिजन

Mon, 09 Oct 2023 10:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 09 Oct 2023 10:24 PM IST
सार

वाराणसी के लोहराड़ीह गांव में सोमवार दोपहर पूजा-पाठ करने को लेकर चचेरी सास से कहासुनी के बाद विवाहिता ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। खिड़की से झांका तो अंदर का नजारा देख चीख उठे। 

विज्ञापन
married woman suicide after dispute with mother in law in varanasi people cry after seen through window
विवाहिता को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के लोहराड़ीह गांव में सोमवार दोपहर पूजा-पाठ करने के विवाद में विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की। वहीं, मायके से पहुंचे परिजनों की ससुराल वालों से नोकझोंक भी हुई। भदोही के औराई थाना क्षेत्र के सहसेपुर गांव निवासी स्नेहा शुक्ला की शादी 10 वर्ष पूर्व सेवापुर क्षेत्र के लोहराडीह गांव निवासी राहुल शुक्ला से हुई थी।

विज्ञापन


दोनों से दो बच्चे तनिश और रौनक हैं। दोपहर बाद स्नेहा का चचेरी सास से पूजा पाठ करने को लेकर कुछ कहासुनी हुई। इससे नाराज होकर स्नेहा अपने कमरे में चली गई। देर तक स्नेहा बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। खिड़की से झांका तो विवाहिता फंदे पर लटकी थी। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन


आननफानन उसे फंदे से उतारकर निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डीसीपी गोमती जोन प्रबल प्रताप सिंह, एडीसीपी गोमती जोन सरवन टी फोर्स और फॉरेंसिक टीम संग पहुंचे और घटना की जानकारी ली। कपसेठी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed