फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Married woman hangs herself in varanasi police found suicide note FIR filed against six people 18 days ago

UP: 'मैं अपने पापा की प्रिंसेस हूं...', लिखकर विवाहिता ने लगाया फंदा; 18 दिन पहले छह पर दर्ज कराया था FIR

Fri, 27 Feb 2026 11:37 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 27 Feb 2026 11:37 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। ससुराल में लाश मिलने की सूचना पाकर शिवपुर थाने की पुलिस पहुंच गई। घरवालों की शिकायत पर ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
Married woman hangs herself in varanasi police found suicide note FIR filed against six people 18 days ago
काजल राय की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi Crime: शिवपुर थाना क्षेत्र के महादेवपुरम कॉलोनी निवासी काजल राय (26) ने शुक्रवार को दहेज उत्पीड़न को लेकर फंदा लगाकर जान दे दी। काजल ने दहेज उत्पीड़न के मामले में 18 दिन पहले यानी 9 फरवरी को ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


तहरीर में पति नितेश कुमार सिंह, जेठ विवेक कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, जेठानी प्रिया सिंह, आंचल सिंह और सास कनक लता सिंह के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाया था। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी शादी 16 नंबर 2024 को नीतीश कुमार सिंह के साथ हुई थी।
विज्ञापन


शादी मे कुल 80 लाख रुपये खर्च करवा दिए थे। ससुराल में आने पर कुछ दिन तक सब कुछ ठीक चल रहा था, फिर दहेज में कार और दहेज की मांग करने लगे। सात फरवरी को मुझे गालियां देते हुए मारने-पीटने लगे। मुझे घर से भी बाहर निकाल दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

मामले में थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने दहेज उत्पीड़न, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी थी। उसी को लेकर काजल के ससुराल वालों ने घर के तीसरे फ्लोर पर शिफ्ट कर दिया था। उससे बातचीत भी बंद कर दिए।

काजल के अनुसार, उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता थ। इससे परेशान हो उसने फंदा लगाकर जान दे दी। काजल के पति नितेश कुमार सिंह बैंक ऑफ इंडिया मलदहिया में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात है। काजल को कोई संतान नहीं थी। उसका मायका सकलडीहा रेलवे स्टेशन (चंदौली) में है।

लाश के पास मिला सुसाइड नोट

काजल तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। पिता का नाम नीरज राय है। माता का नाम नीलू देवी है। काजल के चाचा अंबुज राय ने बताया कि हम लोग दोपहर से फोन ट्राई कर रहे थे। फोन नहीं उठा तो हम लोग बेटी के ससुराल पहुंच गए। यहां कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काजल की लाश के पास से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। उसमें लिखा था कि मेरे मां-बाप ने मुझे बड़े लाड़ प्यार से पाला था, लेकिन मुझे वह प्यार मेरे ससुराल से नहीं मिला, मैं अपने पापा की प्रिंसेस हूं।

पति समेत 11 लोगों पर दहेज हत्या में प्राथमिकी दर्ज

काजल के पिता नीरज राय ने शिवपुर थाने में दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में दामाद नितेश कुमार सिंह, मृतका के जेठ विवेक सिंह, अभिषेक सिंह, जेठानी प्रिया, सिंह, सास कनक लता सिंह, ननद नीतू सिंह, अमित सिंह, देवर अनूप सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह और प्रमिला सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

तहरीर में बताया कि काजल को दहेज के लिए सभी प्रताड़ित करते थे, उसे अलग-थलग कर दिया था। जेठानी ने पानी गर्म करने वाले रॉड से करंट लगाकर मारने का प्रयास किया था। जबकि दोनों जेठ गलत नियत रखते थे। ये बात बेटी ने फोन कर कई बार बताई। लेकिन रिश्ता न टूटे ऐसे में बेटी को ही समझाते रहे। लेकिन इधर कुछ दिनों से बेटी पर महंगी कार लाने का दबाव बनाकर उसे पीटा गया। कार नहीं मिलने पर बेटी की आरोपियों ने हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed