फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Married woman from Haryana reached Cholapur in search of her lover

Varanasi News: प्रेमी की तलाश में हरियाणा से चोलापुर पहुंची शादीशुदा महिला

Fri, 18 Sep 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Married woman from Haryana reached Cholapur in search of her lover
वाराणसी (चोलापुर)। फेसबुक पर प्रेमप्रसंग के बाद प्रेमी की तलाश में हरियाणा से शादीशुदा महिला बुधवार को चोलापुर के एक गांव पहुंच गई। महिला के अचानक गांव पहुंचने और प्रेमी के घर जाकर उसके साथ रहने की जिद करने से परिजन हैरान रह गए। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस की जांच में महिला के हरियाणा में गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी सामने आई। पुलिस के अनुसार, युवक मुंबई में प्राइवेट जॉब करता है। फेसबुक से उसकी पहचान हरियाणा निवासी शादीशुदा महिला से हुई। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद प्रेम प्रसंग हो गया। कुछ समय बाद युवक मुंबई से अपने गांव लौट आया। इसके बाद दोनों के बीच संपर्क नहीं हो पाया। प्रेमी से संपर्क टूटने पर महिला बुधवार को उसके गांव पहुंच गई। युवक के परिजनों को अपने रिश्ते की जानकारी देते हुए प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। मामला जानकर युवक के परिजन उसे लेकर चोलापुर थाने पहुंचे और पुलिस से मदद मांगी। चोलापुर पुलिस ने महिला के बताए पते पर संबंधित थाने से संपर्क किया। वहां जांच में महिला की गुमशुदगी दर्ज होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों और संबंधित थाना पुलिस से संपर्क कर महिला को वापस भेजने की कार्रवाई की। थाना प्रभारी चोलापुर सधुबन राम गौतम ने बताया कि महिला को युवक के परिजनों और पुलिसकर्मियों के साथ उसके निवास स्थान के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article