फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Married woman committed suicide by hanging

Varanasi News: फंदे से झूलकर विवाहिता ने की खुदकुशी

Sun, 15 Jan 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Married woman committed suicide by hanging
नेवढ़िया। थाना क्षेत्र के पूरेलला गांव में रविवार की शाम विवाहिता का घर के भीतर बंद कमरे में फांसी पर लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। नेवढ़िया पुलिस ने मायके पक्ष की उपस्थिति में शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पूरेलला गांव में विवाहिता सुशीला यादव (32) पत्नी जितेंद्र यादव अपने नौ वर्षीय पुत्री आयुषी यादव को दोपहर में खाना खिलाकर घर के अंदर सोने चली गई। जब देर शाम तक कमरे से बाहर नहीं आई तो सास-ससुर दरवाजा खोलने लगे तो दरवाजा अंदर से बंद था। वही परिवार के लोग बाहर से पुकारते रहे लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। घर के लोग खिड़की से देखे तो छत के गाटर के एंगल से साड़ी के सहारे विवाहिता का शव फंदे के सहारे लटक रहा था। घटना की सूचना पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मायके पक्ष की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। इस बाबत थानाध्यक्ष नेवढ़िया अंगद तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके के पक्ष के लोगों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांचकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed