{"_id":"606326158ebc3ec89761f772","slug":"marpeet-city-news-vns582458368","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: डीजे की धुन पर नाचने को लेकर मारपीट और पथराव, 13 घायल और 12 हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: डीजे की धुन पर नाचने को लेकर मारपीट और पथराव, 13 घायल और 12 हिरासत में
Tue, 30 Mar 2021 09:23 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 09:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
वाराणसी जिले के सारनाथ क्षेत्र स्थित सलारपुर में डीजे की धुन पर नाचने को लेकर हुए विवाद को लेकर मंगलवार की सुबह दोनों पक्ष में नोकझोंक होने के बाद जमकर ईंट-पत्थर चले। मारपीट और पथराव में 13 लोग घायल हुए हैं। वहीं पुलिस ने दोनों पक्ष से 12 लोगों को हिरासत में लिया है।
सारनाथ थाना अंतर्गत सलारपुर की दलित बस्ती में होली की रात में अलग-अलग दो डीजे बज रहे थे। एक पक्ष के भरत, सूरज, मनोज, शोभा, सुनील व अन्य लोग दूसरे डीजे वालों के पास जाकर जबरन गाना बजाकर नाचने लगे। यह बात वहां के लोगों को नागवार गुजरी। इसे लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक शुरू हुई। इसकी सूचना पाकर सारनाथ थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराई।
सोमवार की रात डीजे पर जबरदस्ती नाचने की सूचना पुलिस को क्यों दी गई, इस बात को लेकर मंगलवार की सुबह नौ बजे दिनेश से भरत पूछताछ करने लगा। इसे लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक होने लगी। इसी दौरान भरत ने दिनेश की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
दिनेश को पिटता देख रवींद्र बीचबचाव करने गया तो भरत, शोभा, सूरज, मनोज, सुनील, प्रदीप, मोहन, लालजी, अजय सहित अन्य लोग मारपीट कर ईंट-पत्थर चलाने लगे। पथराव में मनीष, सबरू, रवींद्र, प्रकाश, रीनू देवी, मुलायम, अजय, प्यारे, दिलीप, चंदा देवी, गब्बर, कृपा शंकर, शिव कुमार घायल हो गए। घायल लोगों ने निजी अस्पतालों में अपना-अपना उपचार कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष से 12 लोगों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही गांव में शांति के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।