{"_id":"6101b74b8ebc3e090f5a6074","slug":"market-ready-choose-gifts-for-friends-varanasi-news-vns6030260118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार तैयार, यारों के लिए चुनिये उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार तैयार, यारों के लिए चुनिये उपहार
विज्ञापन
दोस्त, यार जिससे हम अपने दिल की बात करते हैं। जब हम मुसीबत में होते हैं तो वह हमारा साथ देते हैं। इनके साथ बहुत से खासों पलों को गुजराते हैं। अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। जो इस बार एक अगस्त को है। बाजारों में तैयारी पूरी हो चुकी है। हर वर्ग का ख्याल रख गिफ्ट आइटम उपलब्ध हैं। युवक और युवतियां अपने दोस्तों के लिए फ्रेंडशिप बैंड, विंड चाइम, कोटेशन, मग, फोटो कोलाज आदि खरीद रहे हैं। वहीं, युवाओं को लुभाने के लिए पुरानी परंपरा को ब्रांडेड कंपनियों ने एक नए अंदाज में प्रस्तुत किया है। बाजार में इस बार संदेश वाहक बोतल मौजूद हैं। इन बोतलों में आकर्षक हंसाें का जोड़ा और पुष्प है। युवा अपने संदेश लिखकर अपने दोस्तों के पास भेज रहे हैं। गिफ्ट शॉप संचालक संजीव खेमका ने बताया कि दोस्तों के लिए बाजार में कुशन, कॉफी मग और टी कप भी आया है। दोस्तों के संदेशों से सजे ये कुशन, मग और कप युवाओं को काफी पसंद आ रहे हैं। इनकी कीमत 150 रुपये से शुरू है। नदेसर स्थित गिफ्ट दुकानदार आसिफ ने बताया कि युवा फ्रेंडशिप को हमेशा के लिए यादगार बनाने के लिए उपहारों को कस्टमाइज करा रहे हैं। दोस्तों के साथ पुरानी तस्वीरों का कोलाज बनाया जा रहा है। फ्रेंडशिप डे पर चॉकलेट पैक सबसे बेहतरीन तोहफा है। बाजार में चॉकलेट के विभिन्न पैक के साथ बोतल में चॉकलेट का खजाना भी है। जिसमें कई स्वाद वाली चॉकलेट है। इनकी कीमत 250 रुपये से शुरू है।
फ्रेंडशिप कार्ड बढ़ाएगा आपसी प्यार
मित्रता है किसी के होठों की मुस्कान, फ्रेंड फॉर एवर, हमारी दोस्ती हमें सदा रखेगी साथ-साथ...। ये कुछ संदेश है, जो फ्रेंडशिप डे के लिए बाजारों में आए कार्ड पर युवाओं को लुभा रहे हैं। दोस्ती के रिश्ते को मजबूत करने के लिए युवा इनकी जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
बुरी नजर से बचाएगा ब्रेसलेट
इस बार बाजार में बुरी नजर से बचाने के लिए ब्रेसलेट उतारा गया है। स्टोन से बना यह ब्रेसलेट जहां एक तरह दोस्ती के प्रतीक के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। वहीं यह बुरी नजर से बचाने वाला भी है। इसकी कीमत 50 से लेकर 500 तक है।