फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Market buzzing with Eid shopping

Varanasi News: ईद की खरीदारी से बाजार गुलजार

Wed, 19 Apr 2023 08:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 08:53 PM IST
विज्ञापन
Market buzzing with Eid shopping
बाजार में दिन-रात हो रही है भीड़
विज्ञापन

मंडी में पहुंच रहे हैं आसपास जिलों के भी खरीदार
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। ईद की खुशियां बांटने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। खरीदारी भी चरम पर है। बुधवार को दालमंडी में ठसाठस भीड़ थी। कपड़े, शृंगार प्रसाधन के साथ सेवई और मेवे आदि की खरीदारी हुई।
ईद को देखते हुए बाजार गुलजार हैं। सुबह से लेकर रात तक खरीदारी के लिए भीड़ हो रही है। बच्चों से लेकर बड़ों के कपड़े के अलावा खानपान की चीजें भी खूब बिक रही हैं। दालमंडी में दिन में आसपास जिलों के अलावा ग्रामीण इलाकों के लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। जबकि शाम से रात तक लोकल लोग पहुंच रहे हैं। महिलाएं व बच्चों की खासी भीड़ हो रही है। कपड़े, जूते-चप्पल, चूड़ी, पर्स, साड़ी, बच्चों के आकर्षक कुर्ता-पैजामा, जींस, सजावटी चीजों की मांग है।
विज्ञापन



दर्जी कर रहे रात तक सिलाई

ईद पर कपड़ा सिलवाकर पहनने के शौकीन भी हैं। इसलिए इन दिनों सिलाई के कारखानों में दिन-रात काम हो रहा है। दालमंडी के दर्जी अफाक ने बताया कि इस समय नई बुकिंग नहीं हो रही है। पहले से लिए ऑडर ही पूरा करने में लगे हैं। बाहर से भी कारीगर बुलाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मेवे व सेवई की बिक्री बढ़ी

मेवा और सेवई की भी बिक्री में तेजी आई है। लोग गोलादीनानाथ व विश्वेश्वरगंज मंडी पहुंच रहे हैंं। सेवई लेने भदऊचुंगी स्थित सेवई मंडी में भी पहुंच रहे हैं। व्यापारी अनिल केशरी ने बताया कि ईद से मेवे के बाजार में रौनक आई है। हालांकि इसके दाम स्थिर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed