फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mariyahu kotwal suspended in girl child murder case after police negligent in Jaunpur

यूपी: जौनपुर में बच्ची की हत्या के मामले में लापरवाह हुई पुलिस, कोतवाल निलंबित

Sun, 09 Aug 2020 12:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 09 Aug 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
Mariyahu kotwal suspended in girl child murder case after police negligent in Jaunpur
1

जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र में बच्ची की हत्या के मामले में एसपी ने मड़ियाहूं कोतवाली प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन को निलंबित कर दिया है। उन पर घटना में शिथिलता(लापरवाही) बरतने और समय से समुचित कार्रवाई न करने का आरोप है। फिलहाल वहां किसी की तैनाती नहीं की गई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जौनपुर जिले के मड़ियाहूं के एक गांव निवासी बच्ची(11) को गुरुवार की देर शाम गांव के ही दो लोग बहाने से अपने साथ ले गए थे। बच्ची के वापस न लौटने पर चिंतित घर वालों ने खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन



शुक्रवार को ग्राम प्रधान ने थाने में सूचना दी, बावजूद पुलिस ने कोई सक्रियता नहीं दिखाई। इस बीच शनिवार की सुबह घर से 500 मीटर दूर खेत में उसका शव मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

गला रेत कर हत्या के बाद उसके चेहरे को जलाने की कोशिश की गई थी। दुष्कर्म की भी आशंका जताई गई है। घटना के बाद पुलिस के रवैये से आक्रोशित लोगों ने आठ घंटे तक धरना देते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को मुआवजा और मड़ियाहूं कोतवाल पर कार्यवाई की मांग की।

मौके पर आईजी विजय सिंह मीणा ने पहुंचकर ग्रामीणों को सख्त कार्रवाई लिए आश्वस्त किया था। देर शाम मामले में बच्ची के पिता की तहरीर पर अपहरण और हत्या का केस दर्ज किया गया था। देर रात एसपी ने मड़ियाहूं कोतवाली प्रभारी को निलंबित कर दिया।

एसपी अशोक कुमार ने बताया कि मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आई है। कोतवाली प्रभारी ने घटना में शिथिलता बरती, समय रहते कोई समुचित कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed