फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Many students were marked absent due to incorrectly entering their roll numbers on the exam form

Varanasi News: परीक्षा फॉर्म में गलत तरीके से रोल नंबर भरने से अनुपस्थित हो गए कई विद्यार्थी

Thu, 16 Jul 2026 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Many students were marked absent due to incorrectly entering their roll numbers on the exam form
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की परीक्षा के फॉर्म में गलत तरीके से रोल नंबर भरने का मामला सामने आया है। इस वजह से बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय और कॉलेजों के विद्यार्थी परीक्षा देने के बाद भी अनुपस्थित हो गए। इस शिकायत के बाद अब विवि की परीक्षा नियंत्रक ने सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र भेजकर छात्रों को सही तरीके से ओएमआर शीट भरने के बारे में बताने को कहा है।
विज्ञापन

विवि में परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं की ओर से कॉपी के पहले पेज पर रोल नंबर को गोला करना होता है। परीक्षा के समय विद्यार्थी कॉपी में अपने रोल नंबर को सही तरीके से गोला नहीं कर रहे हैं। रोल नंबर के जो गोले हैं, उन्हें विद्यार्थी या तो गलत तरीके से काला कर रहे हैं या अपूर्ण काला कर रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि इस बारे में कई बार कॉलेजों को पत्र भेजा गया है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को ओएमआर शीट सही तरीके से भरवाने को कहा गया है। साथ ही कॉलेजों के प्राचार्यों को कॉपियों में होने वाली गलतियों की जानकारी के उद्देश्य से गलत रोल नंबर वाली कॉपियों का मॉडल भी भेजा है। इस तरह की गलतियों की वजह से ही रिजल्ट में संबंधित परीक्षार्थी को अनुपस्थित दिखाया जा रहा है। इसे लेकर विद्यार्थियों ने पिछले दिनों विवि में प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed