चेन्नई से बनारस आए श्रद्धालुओं की बस ट्रक से टकराई, 31 यात्री घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव के पास सोमवार सुबह नेशनल हाइवे के किनारे खड़े ट्रक से यात्रियों से भरी बस टकरा गई। इस घटना में बस में सवार 31 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल अवस्था में सभी को पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
चेन्नई के विजयवाड़ा से 60 श्रद्धालुओं का एक दल वाराणसी घूमने को आया था। उक्त दल वाराणसी से घूमने के बाद एक बस में सवार होकर बिहार के गया घूमने के लिए गए। जहां दर्शन पूजन के के बाद सभी श्रद्धालुओं का दल बस में सवार होकर गया से इलाहाबाद के लिए रवाना हुआ।
सभी श्रद्धालुओं को बस चालक किशन देव(50) बस में बैठा कर इलाहाबाद के लिए रवाना हुए। जैसे ही वह सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव के पास पहुंचे तो नेशनल हाइवे पर एक ट्रक ओवर टेक कर रहा था। इसी दौरान बस चालक का बस से नियंत्रण खो गया और हाइवे के किनारे खड़ी ट्रक में टकरा गई।
इससे सवार चेन्नई के विजयवाड़ा निवासी नदन(59), शशिकला(60), मुजासनम(59), श्यामला(60),आनदन (58), कविता(55), कृष्णमूर्ति(63), उमा(48), सुगन घायल हो गए।