फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   manoj tiwari says, sp-congress alliance due fear of modi

सपा व कांग्रेस ने मोदी के भय से किया गठबंधनः मनोज तिवारी

Thu, 23 Feb 2017 03:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर Updated Thu, 23 Feb 2017 03:40 PM IST
विज्ञापन
manoj tiwari says, sp-congress alliance due fear of modi
भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस-सपा गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी के भय से ऐसा गठजोड़ किया गया है। वह बुधवार को जौनपुर जिले के मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के नौपेड़वा बाजार में स्थित यादवेश इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि एक ने देश को तो दूसरे ने प्रदेश को लूटा है। यह गठबंधन गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार के मिलन के साथ ही स्वार्थपरक गठबंधन है। कहा कि इस समय उत्तर प्रदेश  में परिवर्तन की लहर चल रही है।
विज्ञापन


भाजपा सबका साथ सबका विकास के फार्मूले पर चलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के प्रयास से ही देश भर में लाखों लोगों के जनधन खाते खोले गये। यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो प्रदेश का चौमुखी विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा सरकार के समय में यूपी में किसानों की दशा खराब हुई है। सपा और बसपा ने प्रदेश में अराजकता, अपराध और भ्रष्टाचार का माहौल पैदा किया है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार किसी जाति, क्षेत्र, धर्म, समुदाय और वर्ग विशेष के लिए काम नहीं करती। 


उन्होंने सीएम अखिलेश के एक बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि गदहा की सवारी तो माँ शीतला भी कर चुकी हैं। शायद मुख्यमंत्री को पूर्वांचल की संस्कृति का पता नहीं है। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत माँ शीतला के लिए प्रस्तुत देवी गीत से की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed