फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   manoj sinha says, some educated people creats problem in digital transaction

शिक्षित वर्ग ही कैशलेस ट्रांजेक्शन में बन रहा बाधकः मनोज सिन्हा

Tue, 04 Apr 2017 03:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 04 Apr 2017 03:35 PM IST
विज्ञापन
manoj sinha says, some educated people creats problem in digital transaction
‘डिजिधन मेले’ के उद्घाटन अवसर पर बोले मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय संचार एवं रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि एक खास शिक्षित वर्ग ही कैशलेस ट्रांजेक्शन में बाधा बना हुआ है। ये लोग पूरे दिन इंटरनेट, फेसबुक और वाट्सएप चलाते हैं लेकिन कैशलेस लेन-देन नहीं करना चाहते। आम आदमी ने तो इसे आसानी से स्वीकार लिया है।
विज्ञापन


मनोज सिन्हा सोमवार को वाराणसी के सांस्कृतिक संकुल में आयोजित एक दिवसीय ‘डिजिधन मेले’ के उद्घाटन कार्यक्रम में बोल रहे थे। यह मेला कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद छोटे कारोबारियों में जो डर था, वह अब दूर हो चुका है।
विज्ञापन


न कारोबार में कमी आई और न ही आमदनी कम हुई। केंद्रीय मंत्री को सुबह नौ बजे ही सांस्कृतिक संकुल पहुंचना था लेकिन वह दोपहर बाद तीन बजे पहुंचे। उन्होंने किसानों से कहा कि वे भी कैशलेस ट्रांजेक्शन करें। घर में पैसे रखने के बजाए बैंक में रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कृष्णा राज ने कहा कि कैशलेस ट्रांजेक्शन से पारदर्शिता बढ़ रही है। सूबे के राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार कैशलेस प्रणाली को बढ़ावा देगी।

कार्यक्रम में कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र, मेयर रामगोपाल मोहले, विधायक रवींद्र जायसवाल, नीलरतन पटेल नीलू भी मौजूद थे।

किसान क्रेडिट को रूपे कार्ड में परिवर्तित कराएं

manoj sinha says, some educated people creats problem in digital transaction
‘डिजिधन मेले’ के उद्घाटन अवसर पर बोले मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
मेले में जिले भर से जुटे किसानों से किसान क्रेडिट कार्ड को रूपे कार्ड में परिवर्तित कराने को कहा गया ताकि वह किसी भी समय कैशलेस ट्रांजेक्शन कर सकें।

मेले में करीब एक दर्जन बैंकों ने भी स्टाल लगाए थे। पांच मोबाइल नेटवर्क से जुड़ी कंपनियों, पेटीएम, पेजोन, आधार कार्ड बनाने वाली कंपनियों समेत कुल 47 स्टाल लगाए गए थे।

मंत्रियों ने किया चित्रकला प्रतिभागियों का सम्मान
पिछले दिनों स्कूलों समेत अन्य स्थानों पर कैशलेस विशय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। सोमवार को बेहतर प्रतिभागियों में से पांच कारोबारी, पांच किसान और पांच छात्र, छात्राएं को सम्मानित किया गया। मंत्री मनोज सिन्हा और  कृष्णा राज ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed