Varanasi: मणिकर्णिका इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का समापन, अंतिम दिन अभिनेता संजय मिश्रा ने जमाया रंग
वाराणसी के नागरी नाटक मंडली में आयोजित मणिकर्णिका इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (द्वितीय) का समापन समारोह में अभिनेता संजय मिश्रा ने कहा कि इस महोत्सव से निश्चय ही पूर्वांचल के कलाकारों और फिल्म निर्माताओं को आगे बढ़ने का मौका प्रदान करेगा।
विस्तार
वाराणसी के नागरी नाटक मंडली में आयोजित मणिकर्णिका इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (द्वितीय) में वेस्ट इंडियन फिल्म बटरफ्लाई गर्ल एवं वेस्ट शार्ट फिल्म बाबूजी चुना गया। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में बेस्ट अवार्ड दिया गया। मेयर अशोक तिवारी ने सम्मान किया। साथ ही अगले साल 25 से 27 अक्तूबर को होने वाले तीसरे महोत्सव की घोषणा की गई।
नागरी नाटक मंडली में हुए महोत्सव में अभिनेता संजय मिश्रा ने कहा कि इस महोत्सव से निश्चय ही पूर्वांचल के कलाकारों और फिल्म निर्माताओं को आगे बढ़ने का मौका प्रदान करेगा। न्यास के डॉ. अजित सैगल ने अगले महोत्सव के साथ नागरी नाटक मंडली खुद फिल्म तैयार की घोषणा की। अंतिम दिन उस्ताद बिस्मिल्लाह खां पर डाक्यूमैट्री फिल्म मीटिंग ए माइल स्टोन, प्रवास, श्रद्धा, चिरभोग सहित 18 फिल्में दिखाई गईं। इस मौके पर गौतम घोष, निर्मल कांति भट्टाचार्य, अभिनेत्री रीधिमा तिवारी आदि रहे।
इन फिल्मों व कलाकारों को सम्मान
फिचर फिल्मों में बेस्ट शार्ट फिल्म बाबूजी, वेस्ट प्रोडक्टशन डिजाइनिंगअंकुविंटे पडाचोन, एडिटिंग फिल्म बटरफ्लाई-गर्ल-85, सिनेमेटोग्राफी प्रवास, बैग्राउंड स्टोर और स्क्रीन प्ले पचोला कादम्बरी वर आधारित, बेस्ट स्पोर्टिंग एक्टर रघुबीर यादव, बेस्ट स्पोर्टिंग सुमन पाठक, वेस्ट एक्टर बनवारी की अम्मा, वेस्ट इंडियन फिल्म बटरफ्लाई गर्ल को मिला।
लघु फिल्मों में बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइनिंग बाबूजी, बेस्ट एडिटिंग आइम हंट, सीनेमेटोग्राफी कोलम, स्क्रीन प्ले में द मर्चेंट ऑफ वैनिस, डायरेक्शन द ग्रासलैंड विस्पर, मेन एक्टर 1234 द ग्रासलैंड विस्पर, मेन एक्ट्रेस विरगील प्लेज फॉर टाइम, वेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट मंगया, कॉसेप्ट एंड मेकिंग किस्स टू अर्थ का सम्मान मिला।