फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   manikarnika ghat

मोक्षदायिनी के घाट पर लगा जलकुंभी का ग्रहण

Fri, 12 Jun 2020 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
manikarnika ghat
वाराणसी। मोक्षदायिनी गंगा के घाट पर जलकुंभी का ग्रहण लग गया है। गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण घाटों पर जलकुंभियां जमा हो गई हैं। इससे जहां घाटों की सुंदरता खराब हो रही है, वहीं मुक्ति के घाट मणिकर्णिका पर शवदाह करने आए लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

गंगा के जलस्तर में पिछले सप्ताह से बढ़ोतरी हो रही थी। जल के साथ ही बाहर से आने वाली गंदगी और जलकुंभी भी काशी के घाटों पर जमा हो गई है। मणिकर्णिका घाट पर रोजाना शवदाह करने आए लोगों को इससे परेशान होना पड़ता है। शवयात्री अंतिम क्रिया कर्म के दौरान स्नान से लेकर अन्य विधियों को कराने के दौरान संकट झेल रहे हैं। बृहस्पतिवार को तो कई शवयात्री मणिकर्णिका घाट पर गिरकर चुटहिल भी हो गए।
विज्ञापन

जौनपुर से आए रमेश ने बताया कि वह शव लेकर जैसे ही नीचे उतरे थे, उनका पांव जलकुंभी में ही फंस गया। यह तो शुक्र था कि लोगों ने हाथ पकड़ लिया वरना हादसा हो सकता था। नाविकों का कहना है कि नावों का संचालन बंद है। यह जलकुंभियां घाट किनारे खड़ी हमारी नावों में फंस जाएंगी, जिससे कई जलीय जीव भी नावों में घुस जाएंगे। इससे उनकी नावों के खराब होने का भी खतरा है। शिवधनी केवट ने बताया कि 80 दिनों से नावों का संचालन बंद है। जलकुंभी के कारण कई जलीय जीवों का खतरा बढ़ा है। इससे घाटों की सुंदरता भी खराब हो रही है। लॉकडाउन के कारण गंगा में सफाई करने वाले भी नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed