फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mangala Bank becomes bankrupt in lockdown of Beggars in Gaya Bihar

बिहार के गया में अनोखा 'मंगला बैंक', भिखारियों के इस बैंक में अब बचे हैं सिर्फ 2,200 रुपये

Tue, 16 Jun 2020 12:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गया
अमर उजाला नेटवर्क, गया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 16 Jun 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
Mangala Bank becomes bankrupt in lockdown of Beggars in Gaya Bihar
मंगला बैंक के बाहर बैठे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

बिहार के गया में एक ऐसा भी बैंक है, जहां मैनेजर से लेकर ट्रेजरर तक बहाल हैं। लेकिन वे वेतन नहीं लेते। बैंक के सदस्य पैसे की जमा-निकासी करते हैं। वक्त पड़ने पर लोन भी लेते हैं। लेकिन बैंक इसका ब्याज नहीं लेता। गया में यह अनोखा बैंक है ”मंगला बैंक” और यह भिखारियों का बैंक है।

विज्ञापन

कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी की मार इस बैंक पर भी पड़ी है। लॉकडाउन में बैंक पूरी तरह खाली हो गया है। अब इसमें सिर्फ 2200 रुपये ही बचे हैं। बुरे दिन के लिए करीब छह साल पहले मां मंगलागौरी मंदिर के पास भीख मांगने वाले भिखारियों ने इस बैंक की स्थापना की थी। मंगलवार को मंदिर में सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ होती है। उस दिन भिखारियों को भीख भी ज्यादा मिलती हैं।
विज्ञापन




उसी भीख में से 50 रुपये की राशि वे लोग हर हफ्ते यानी मंगलवार को बैंक में जमा करते हैं। भिखारियों का मानना है कि मां मंगलागौरी ही उनका पेट पाल रही हैं और मंगलवार इनके लिए शुभ दिन होता है। इसलिए भिखारियों ने इस बैंक का नाम मंगला बैंक रखा। मंगला बैंक के मैनेजर चनारिक पासवान ने बताया कि पहले समिति में 50 भिखारी थे। लेकिन कोरोना संकट में संख्या कम गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चनारिक ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण भीख मांगना भी बंद है। ट्रेजरर नगीना देवी, मुखिया हीरामणि व सचिव मालती देवी ने बताया कि लॉकडाउन के पहले बैंक में एक लाख 20 हजार जमा थे। लेकिन महामारी के कारण भीख नहीं मिलने के कारण घर चलाना मुश्किल हो गया।

इसके बाद समिति के निर्णय पर लॉकडाउन में घर चलाने के लिए सदस्यों को पांच से सात हजार रुपये लोन के रूप में दे दिए गए। जब मंदिर में श्रद्धालु आने लगेंगे और काम ठीक-ठाक चलने लगेगा, तो घीरे-घीरे पैसे वापस लिए जाएंगे। चनारिक ने बताया कि मंगला बैंक का अकाउंट खाली हो गया है। आपात स्थिति के लिए 2200 रुपये बचा कर रखे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed