फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mangala Aarti for Saint Ravidas takes place at 5 AM; darshan is available for 16 hours

Varanasi News: संत रविदास का 5 बजे मंगला आरती, 16 घंटे होते हैं दर्शन

Wed, 29 Jul 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Mangala Aarti for Saint Ravidas takes place at 5 AM; darshan is available for 16 hours
संत शिरोमणि गुरु रविदास की जन्म स्थली सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर में तीन वक्त आरती पूजा होती हैं। सुबह पांच बजे मंगला आरती के साथ ही दर्शन-पूजन का क्रम शुरू हो जाता है। इस दौरान गुरुवाणी का पाठ और भजन-कीर्तन होता है। रोज 16 घंटे दर्शन होते हैं। मंदिर के प्रबंधक रणवीर सिंह ने बताया कि सुबह पांच बजे मंगला आरती के साथ संत पूजा होती है। गुरु को नवीन वस्त्र धारण करवाकर सुगंधित पुष्पों से शृंगार कर पूजा होती है। गुरुवाणी का जप होता है। 7:30 बजे तक कीर्तन और अरदास होता है। इसके बाद दिनभर दर्शन का सिलसिला चलता है। बताया कि शाम को पांच बजे से गुरुवाणी पाठ होता है। रात में आठ बजे से पूजा और आरती होती है। रात में साढ़े आठ और नौ बजे के बीच शयन आरती के बाद मंदिर का पट बंद हो जाता है। गुरु को हलवे का भोग लगता है। प्रबंधक ने बताया कि संत रविदास के 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में मंदिर में वर्षभर चलने वाला अमृतवाणी पाठ प्रतिदिन सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed