फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mangal Kevat left for Delhi by trolley to save his house, will appeal to PM Modi

Varanasi: ठेले से दिल्ली जाने के लिए क्यों मजबूर हुए काशी के मंगल केवट? PM Modi से लगाएंगे ये गुहार

Thu, 31 Aug 2023 09:09 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 31 Aug 2023 09:09 AM IST
सार

मां की जमीन पर 2006 से बेटे मंगल केवट का कब्जा है। पीएम आवास योजना के तहत उस जमीन पर मकान बनवाने के लिए मंगल को पैसा भी स्वीकृत हो गया है।

विज्ञापन
Mangal Kevat left for Delhi by trolley to save his house, will appeal to PM Modi
अपने घर को बचाने के लिए ट्राली से दिल्ली निकले मंगल केवट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रशंसा पाने वाले मंगल केवट मां की विरासत को बचाने के लिए ठेले से नई दिल्ली के लिए चल दिए। वह पंद्रह दिन बाद पीएम से मुलाकात कर 16 साल पहले मां से विरासत में मिली जमीन की रजिस्ट्री की गुहार लगाएंगे। डोमरी ग्राम निवासी मंगल ने बताया कि ग्राम समाज से पंचनामा के जरिये जमीन मां को मिली थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2023: भाइयों की कलाई पर सजा बहना का प्यार, आज इतने बजे तक ही है शुभ मुहूर्त
विज्ञापन

मां की जमीन पर 2006 से बेटे मंगल केवट का कब्जा है। पीएम आवास योजना के तहत उस जमीन पर मकान बनवाने के लिए मंगल को पैसा भी स्वीकृत हो गया है। केवट का आरोप है कि एक व्यक्ति उन्हें पक्का घर बनाने से रोक रहा है। वह मंगल से जमीन की रजिस्ट्री के लिए पांच लाख रुपये मांग रहा है। पीड़ित ने लेखपाल डीएम और मंडलायुक्त से गुहार लगाई। जिम्मदारों ने उनकी गुहार को अनसुना कर दिया। इसके बाद मंगल केवट ने प्रधानमंत्री से न्याय की गुहार लगाने का निर्णय लिया। ठेला से दिल्ली के लिए निकले गए। बुधवार की शाम अयोध्या पहुंचे मंगल के मुताबिक वे पंद्रह दिन में दिल्ली पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed