फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Manduwadih Railway Station Varanasi Vibhuti Express Varanasi Prayagraj rail route doubling change of trains

वाराणसीः 20 फरवरी तक मंडुवाडीह स्टेशन से ही चलेगी विभूति एक्सप्रेस, कई अन्य ट्रेनों के रूट बदले

Fri, 12 Feb 2021 05:45 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Fri, 12 Feb 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
Manduwadih Railway Station Varanasi Vibhuti Express Varanasi Prayagraj rail route doubling change of trains
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

प्रयागराज-हावड़ा के बीच चलने वाली 02333/02334 विभूति एक्सप्रेस प्रयागराज-रामबाग-मंडुवाडीह के बीच शुक्रवार को निरस्त रही। रेल अधिकारियों के अनुसार आगामी 20 फरवरी तक आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। यह ट्रेन अब 12 से 20 फरवरी तक मंडुवाडीह स्टेशन से ही हावड़ा के लिए संचालित होगी। हावड़ा से चलकर मंडुवाडीह में आकर शार्ट टर्मिनेट होगी। 

विज्ञापन



वाराणसी-प्रयागराज दोहरीकरण परियोजना के तहत माधोसिंह-ज्ञानपुर रोड रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य को देखते हुए शुक्रवार से 17 फरवरी तक प्री-नान इंटरलॉक कार्य किया जा रहा है। इस दौरान कुछ ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि 19 फरवरी तक लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चलने वाली ट्रेन संख्या 01061/01062 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-जयनगर स्पेशल एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग प्रयागराज-जंघई-वाराणसी होकर आवाजाही करेगी। 
विज्ञापन


सिकंदराबाद से चलने वाली ट्रेन संख्या-02791 सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर 12 से 19 फरवरी तक परिवर्तित मार्ग प्रयागराज-मिर्जापुर-पं. दीनदयाल नगर होकर जाएगी। वहीं इसके साथ ही 12 से 19 फरवरी तक 02561 जयनगर-नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जंघई-प्रयागराज होकर चलेगी। रेल यात्रियों को इसकी सूचना दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed