फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Manduwadih New Delhi special train and Katra Varanasi special train schedule running status

मंडुवाडीह-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन एक जुलाई तक चलेगी, कटड़ा-वाराणसी विशेष ट्रेन का 21 से 30 मार्च तक संचालन

Thu, 18 Mar 2021 12:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 18 Mar 2021 12:28 PM IST
विज्ञापन
Manduwadih New Delhi special train and Katra Varanasi special train schedule running status
Demo Pic - फोटो : google

रेलवे बोर्ड ने कई ट्रेनों के संचालन में विस्तार किया है। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों के कोच संरचना में संशोधन किया जा रहा है। वाराणसी के मंडुवाडीह से रोजाना चलने वाली 02581 मंडुवाडीह-नई दिल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन का विस्तार 30 जून तक किया गया है। वहीं वापसी में यह ट्रेन एक जुलाई तक संचालित होगी।

विज्ञापन


मंडुवाडीह से हर रविवार को चलने वाली 05120 मंडुवाडीह रामेश्वरम साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन 27 जून, वहीं वापसी में यह ट्रेन 30 जून तक चलेगी। संभलपुर से प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को चलने वाली 08311 संभलपुर-मंडुवाडीह द्विसाप्ताहिक ट्रेन 30 जून, छपरा से प्रत्येक मंगलवार को चलने वाली 05101 छपरा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस साप्ताहिक पूजा स्पेशल का संचालन 29 जून और वापसी में यह ट्रेन दो जुलाई तक संचालित होगी।
विज्ञापन


हावड़ा से हर दिन चलने वाली 03019 हावड़ा-काठगोदाम दैनिक स्पेशल ट्रेन 30 जून और वापसी में यह ट्रेन दो जुलाई तक संचालित होगी। पुणे से प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को चलने वाली 02031 पुणे-गोरखपुर द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन एक जुलाई तक संचालित होगी। मंडुवाडीह से प्रत्येक बुधवार को चलने वाली 02136 मंडुवाडीह-पुणे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन अवधि का विस्तार सात अप्रैल से 30 जून तक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कटड़ा-वाराणसी विशेष ट्रेन 
श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी के बीच विशेष ट्रेन 21 से 30 मार्च तक चलेगी। दोनों ओर से ट्रेन दो-दो फेरे लगाएगी। 04608 कटड़ा-वाराणसी 21 से 28 तक सप्ताह में एक दिन रविवार को चलेगी। ट्रेन कटड़ा से शाम 6:45 बजे से चलेगी और अगले दिन रात 10:15 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर 04607 वाराणसी से कटड़ा 23 से 30 मार्च तक सप्ताह में एक दिन गुरुवार को चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed