फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Manduadih-Jabalpur Exp. Weeckly Will Starting Tuday

आज चलेगी मंडुवाडीह-जबलपुर साप्ताहिक ट्रेन

Sat, 06 Dec 2014 02:15 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूराो
वाराण्ासी, ब्यूराो Updated Sat, 06 Dec 2014 02:15 AM IST
विज्ञापन
Manduadih-Jabalpur Exp. Weeckly Will Starting Tuday
वाराणसी। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन से जबलपुर के लिए साप्ताहिक ट्रेन (गाड़ी संख्या 15117) का शुभारंभ 6 दिसंबर को होने जा रहा है। रेल राज्य मंत्री मनोज
विज्ञापन


सिन्हा की उपस्थिति में पद्मभूषण पं छन्नू लाल मिश्र इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। माल गोदाम के समीप बन रहे स्टेज का कार्य रात भर चलता रहा। वहीं जबलपुर से मंडुवाडीह के लिए इस ट्रेन (गाड़ी संख्या 15118) का संचालन रविवार को होगा। बुकिंग शुरू होते ही ट्रेन
विज्ञापन


के वातानुकूलित व स्लीपर बोगी की आधी से ज्यादा सीटें आरक्षित हो गई हैं। संपूर्ण कार्यक्रम पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक मधुरेश कुमार की देख-रेख में आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल बजट में घोषित हुई वाराणसी-जबलपुर साप्ताहिक ट्रेन को पहले 17 अक्टूबर से ही चलाने की तैयारी थी पर किन्हीं कारणों से यह संभव नहीं हो सका। अब 6 दिसंबर से इसका परिचालन

शुरू हो रहा है। यह प्रत्येक शनिवार को जबलपुर के लिए रवाना होगी। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली बापू धाम एक्सप्रेस के रैक का इस्तेमाल कर यह ट्रेन चलाई जाएगी। इसके भव्य उद्घाटन की तैयारी की जा

रही है। कुल 12 कोचकी इस ट्रेन में एक थर्ड एसी, तीन स्लीपर और 6 सामान्य श्रेणी के कोच होंगे, दो एसएलआर बोगी भी लगाई जाएगी। सुबह 11:30  बजे उद्घाटन समारोह होगा। यही कारण है कि पहले दिन ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 8:25 से देर से रवाना


होगी। उद्घाटन की तैयारियों के मद्देनजर मंगलवार को डीआरएम अजय विजयवर्गीय, आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डीके मौर्या ने मंडुवाडीह स्टेशन का निरीक्षण किया।

मंडुवाडीह-जबलपुर
- शनिवार की सुबह 8:25 बजे मंडुवाडीह से रवाना, रात 10 बजे पहुंचेगी जबलपुर।
- रविवार की सुबह 10 बजे जबलपुर से चलकर रात 8:45 बजे पहुंचेगी मंडुवाडीह।
- कटनी, मैहर, सतना, इलाहाबाद, ज्ञानपुर रोड आदि होंगे बीच के स्टेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed