फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   man will able to carry 100 grams gold in the train and women 250 grams

Varanasi News: चुनाव को लेकर अलर्ट पर रेलवे, ट्रेन में पुरुष ले जा सकेंगे 100 ग्राम सोना, महिलाएं 250 ग्राम

Sat, 13 Apr 2024 02:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 13 Apr 2024 02:15 PM IST
सार

Varanasi News: ट्रेनों में सफर के दौरान अगर पर ज्यादा मात्रा में सोना लेकर सफर कर रहे हैं तो आपको इसके कागजात भी रखने होंगे। रसीद नहीं होने पर रेलवे प्रशासन कार्रवाई कर सकता है।

विज्ञापन
man will able to carry 100 grams gold in the train and women 250 grams
सोना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रेन में सोना-चांदी लेकर सफर करने वाले को उसका प्रमाण भी दिखाना होगा। लोकसभा चुनाव को लेकर रेलवे ने आरपीएफ को अलर्ट किया है। रसीद संबंधित कागजात नहीं दिखाने पर उसे जब्त कर लिया जाएगा। पूर्वांचल समेत बिहार की सबसे बड़ी सराफा मंडी वाराणसी में होने के चलते ट्रेन के जरिये सोने और चांदी की खेप मंगाई और भेजी जाती है।

विज्ञापन


रेलवे सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों के अनुसार ट्रेन में सफर के दौरान पुरुष यात्री के पास 100 ग्राम सोना और महिला यात्रियों के पास 250 ग्राम सोना की कैटेगरी तय की गई है। कैंट समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर यात्री हॉल, लगेज स्कैनर और प्लेटफार्मों तक विशेष नजर रख रही हैं। 
विज्ञापन


प्रशिक्षित डॉग, मेटल डिटेक्टर, डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर समेत कई अत्याधुनिक उपकरणों के जरिये सामानों और पार्सलों की चेकिंग हो रही है। 24 घंटे निगरानी के लिए आरपीएफ जवानों की कंट्रोल रूम में ड्यूटी लगाई गई है। कैंट स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसएन मिश्रा और जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह ने बताया कि सोना, चांदी और नकदी समेत अन्य सामानों की चेकिंग शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed