{"_id":"642c12d164c3512ae00e37c9","slug":"man-pretending-to-be-mahatma-gandhi-asking-for-money-to-run-pet-worship-and-family-expenses-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: काशी की सड़कों पर महात्मा गांधी जैसा ये शख्स कौन, हाथ में लकड़ी...आंखों पर चश्मा, जिसने देखा ठहर गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: काशी की सड़कों पर महात्मा गांधी जैसा ये शख्स कौन, हाथ में लकड़ी...आंखों पर चश्मा, जिसने देखा ठहर गया
Tue, 04 Apr 2023 06:11 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 04 Apr 2023 06:11 PM IST
सार
वाराणसी में एक शख्स महात्मा गांधी जी का वेश धारण करके लोगों से आर्थिक मदद मांग रहा था। उसने बताया की पांव में चोट है। एक साधारण आदमी के लिए मानवता के नाम पर लोग आर्थिक मदद को तैयार नहीं थे इसलिए गांधी जी की वेशभूषा धारण करके लोगों से आर्थिक मदद मांग रहा हूं ।
विज्ञापन
विभिन्न रूप धर पेट के लिए धूप में भी स्टेच्यू बन रहे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पेट पूजा और परिवार के खर्च को चलाने के लिए इंसान हर स्तर तक कार्य करने के लिए तैयार रहता है। मंगलवार को वाराणसी में बौलिया चौराहा के पास भी कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देखकर सबके कदम खुद-ब-खुद रुक जा रहे थे।
विज्ञापन
दोपहरी में एक शख्स महात्मा गांधी का वेश धारण करके लोगों से आर्थिक मदद मांग रहा था। उसने बताया की पांव में चोट है। एक साधारण आदमी के लिए मानवता के नाम पर लोग आर्थिक मदद को तैयार नहीं थे इसलिए गांधी जी की वेशभूषा धारण करके लोगों से आर्थिक मदद मांग रहा हूं ।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- काशी में सजेगी महफिल: सात दिन..58 कार्यक्रम और 180 कलाकार, सोनू निगम भी लगाएंगे हनुमत दरबार में हाजिरी
विज्ञापन
आसपास के दुकानदारों ने बताया कि यह व्यक्ति एक जगह नहीं रुकता है और यहां पहली बार देखा गया है। ऐसे लोग शहर के विभिन्न हिस्सों में अनेक महान विभूतियों के रूप बनाकर आर्थिक मदद की मांग करते है। बौलिया के पास के दुकानदारों ने बताया कि मात्र आधे घण्टे रुकने के बाद यह व्यक्ति कैंट की तरफ चला गया।