वाराणसी: बंद पड़े अस्पताल के पास युवक की गला रेतकर हत्या, शव के शिनाख्त में जुटी पुलिस
जांच के दौरान युवक के सिर के पीछे गहरा निशान और गला रेता हुआ निशान पाया गया। शव के पास खून से सनी ईंट और शराब की बोतलें और दो गिलास आधी भरी और खाली हुई मिली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के खनाव गांव में शुक्रवार शाम रेडक्रास सोसायटी के बंद पड़े अस्पताल के पास 24 वर्षीय युवक की सिर पर वार और गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात स्थल के पास खून से सनी ईंट और शराब की बोतलें, नमकीन पड़ी हुई मिली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी हुई है।
पुलिस के अनुसार संभवत: शराब पिलाने के दौरान युवक की हत्या की गई होगी। खनाव गांव में रेडक्रास सोसायटी का अस्पताल है, जो पिछले 20 साल से बंद पड़ा हुआ है। अब उस अस्पताल में शराबियों का जमावड़ा होता है। शाम के समय इलाके के कुछ बच्चे पास में ही वालीबाल खेल रहे थे, तभी बॉल अस्पताल के अंदर गेट के पास गई।
एक लड़का गेट के पास बॉल लेने पहुंचा तो देखा कि खून से लथपथ एक युवक का शव पड़ा हुआ था। चीखते और चिल्लाते हुए अन्य युवकों को शव के बारे में जानकारी दी। युवकों ने इसकी सूचना तत्काल रोहनिया थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची क्षेत्राधिकारी डॉ. रूचि द्विवेदी और इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने युवक के शिनाख्त के प्रयास में जुटे। शर्ट और लोवर पैर में प्लास्टिक का चप्पल पहने युवक का सिर खून से लाल था।
इसके बाद इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने युवक का सिर धुलवाया तो चेहरा साफ हुआ। जांच के दौरान युवक के सिर के पीछे गहरा निशान और गला रेता हुआ निशान पाया गया। शव के पास खून से सनी ईंट और शराब की बोतलें और दो गिलास आधी भरी और खाली हुई मिली। पुलिस ने इन सभी को साक्ष्य के तौर पर इकठा किया।
रोहनिया पुलिस की तफ्तीश में यही सामने आया कि शराब पिलाने के दौरान किसी ने पुरानी रंजिश में पहले पीछे से ईंट से सिर पर प्रहार किया और घायल होने के बाद युवक का गला रेता गया। इसलिए चेहरे की पहचान संभव नहीं हो पा रही थी।
युवक के जेब में भी पहचान जैसा कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। रोहनिया इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि युवक के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। हमलवार ने पहले सिर में वार किया फिर गला रेतकर हत्या किया है। शराब पीने और पिलाने के दौरान ही घटना को अंजाम दिया गया है।