फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   man killed by gun shot in varanasi

वाराणसी में फिर फायरिंग, भतीजे ने चाचा को गोली मार कर हत्या की

Sat, 21 Nov 2020 01:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 21 Nov 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
man killed by gun shot in varanasi
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में बीते एक हफ्ते से अपराधी बेलगाम हो गए हैं। घड़ी व्यापारी की लूट व हत्या, महिला की हत्या का प्रयास, सराफा कारोबारी से 50 लाख की रंगदारी मांगने और गर्ल्स हॉस्टल के केयरटेकर की हत्या के बाद शनिवार को छोटा लालपुर में भतीजे ने गोली मार कर चाचा की हत्या कर दी। ताबड़तोड़ हो रही आपराधिक घटनाओं से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन

कैंट थाना क्षेत्र के छोटा लालपुर स्थित मस्जिद के पास शाहिद इकबाल उर्फ मुन्ने खां(45) अपने चचेरे भाई के घर गया था। इसी दौरान उसकी कनपटी में गोली मार कर भतीजे जुगनू ने हत्या कर दी।
विज्ञापन



परिजनों ने पुलिस को बताया कि करीब 25 साल पहले जुगनू के पिता की हत्या हुई थी। हत्या के आरोप में शाहिद जेल गया था और फिर छूट गया था। अब जुगनू और शाहिद के बीच सब कुछ सामान्य चल रहा था। शाहिद के चचेरे भाई मुश्ताक के घर रोजाना सभी बैठ कर बातचीत करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

man killed by gun shot in varanasi
मृतक (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

शनिवार की सुबह भी सभी मुश्ताक के घर बैठे थे। अचानक शाहिद और जुगनू के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। इसी बीच जुगनू ने असलहा निकाल कर शाहिद की कनपटी पर गोली मार दी। गोली लगते ही शाहिद जमीन पर गिरा और उसकी मौत हो गई।

उधर, जुगनू असलहा लहराते हुए भाग निकला। वारदात की जानकारी पाकर घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि जुगनू के दो करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। शाहिद का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed