फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Man killed by gun shot in ballia up

यूपी: बलिया में तड़के युवक की गोली मारकर हत्या, छेड़खानी को लेकर चल रही थी रंजिश

Sat, 21 Nov 2020 10:35 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 21 Nov 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
Man killed by gun shot in ballia up
demo pic

बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर में शनिवार की तड़के हीरामन यादव(45) की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नगरा गड़वार मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ एवं अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार भी पहुंच गए।

विज्ञापन

एसपी के आश्वासन पर लोगों ने ढाई घंटे बाद जाम समाप्त किया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना के पीछे छेड़खानी को लेकर पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन



बछईपुर निवासी मृतक हीरामन यादव और रमाकांत यादव में दो ढाई साल पहले हुए छेड़खानी के मामले को लेकर विवाद चल रहा था। मुकदमा भी दर्ज हुआ था। इसी मामले को लेकर शनिवार की सुबह अपाचे बाइक से पहुंचे तीन बदमाशों ने हीरामन यादव की गोली मारकर हत्या की और फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने गड़वार नगरा मार्ग को करीब दो ढाई घंटे तक जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक के कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। इस मामले में पुलिस ने रमाकांत यादव को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि गोली मारकर भागने वाले आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। गांव में तनाव को देखते हुए भारी मात्रा में फोर्स को तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed