फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Man jumped into Gomti river with a car man called his mother before died in jaunpur up

मरने से पहले मां को किया फोन और कही ये बात, फिर कार समेत गोमती नदी में लगा दी छलांग

Sat, 27 Jun 2020 01:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 27 Jun 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
Man jumped into Gomti river with a car man called his mother before died in jaunpur up
नदी में युवक की तलाश के दौरान मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक युवक ने कार समेत गोमती नदी में छलांग लगा दी। परिजनों से इसकी सूचना पुलिस को दी। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक का शव कार समेत बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन

जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के विशेषरपुर गांव स्थित गोमती नदी के छूंछा घाट पर शुक्रवार देर रात घर से नाराज युवक ने स्विफ्ट डिजायर कार समेत नदी में छलांग लगा दी। घटना से ठीक पहले युवक ने अपनी मां से बात की थी। इसके बाद परिजन रात में ही घाट पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन



सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजाकला निवासी रामधनी के दो पुत्रों में सबसे छोटा पुत्र राजेश यादव उर्फ गोली(28) मुंबई में रहकर भाड़े पर कार चलाता था। लॉकडाउन के दौरान राजेश पत्नी व डेढ़ वर्ष के पुत्र के साथ कार से घर आया था। उसके बाद वह कार लेकर राजेश फिर मुंबई चला गया। चार दिन पहले वह उसी कार से फिर से मुंबई से घर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे घर पर किसी बात से नाराज राजेश कार लेकर छूंछा घाट गोमती पुल पर पहुंच गया और मां सोना देवी से नदी में कूदने की बात कहकर फोन काट दिया। इसकी खबर मिलते ही बड़ा भाई राकेश यादव छूंछा पुल पर पहुंच गया और सौ नंबर पर कॉल किया। इस दौरान बक्शा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने कार के नदी में जाने का निशान देख पुष्टि की। रात में गोताखोरों के न मिलने पर सुबह 6 बजे परिजन व पुलिस ने गोताखोर को बुलाकर नदी में जाल डलवाया। 4 घंटे बाद करीब चार सौ मीटर दूर कार और शव मिला। वाहन का शीशा तोड़कर शव बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed