Varanasi Accident: नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी से दबकर शख्स की दर्दनाक मौत, वाहन बैक करते समय हुआ हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:28 PM IST
सार
सुबह के वक्त आजाद पार्क क्षेत्र में रहने वाले मदनलाल घर का सामान लेने के लिए निकले थें। वापस आते वक्त आजाद पार्क के पास स्थित नगर निगम की सफाई चौकी के पास कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम से अनुबंधित वेस्ट सॉल्यूशन कंपनी के गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी बैक कर रहा था। इस दौरान धक्का लगने से मदनलाल सड़क पर गिर गए और गाड़ी उनके ऊपर चढ़ गई।
विज्ञापन
आजाद पार्क में अधेड़ को कुचलने वाली वेस्ट सॉल्यूशन कंपनी की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी.
- फोटो : अमर उजाला