{"_id":"5fa0e02d76334a1e9c7f4c56","slug":"man-died-in-accident-in-sonbhadra-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, घायल युवक ने वाराणसी ले जाते समय तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, घायल युवक ने वाराणसी ले जाते समय तोड़ा दम
Tue, 03 Nov 2020 10:14 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 03 Nov 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
demo pic
सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के बडहोर चौराहे पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को वाराणसी उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार तूफान सिंह(22) पुत्र स्व शिवकुमार निवासी डूमरहर रविवार को अपने घर से बाइक से बभनी आए थे। बभनी से अपने घर लौट रहे थे। इस बीच बडहोर चौराहे के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।
विज्ञापन
जिससे तूफान सिंह को सिर पर गंभीर चोट लग गई थी। परिजनों ने घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने की वजह से डॉक्टर ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। तूफान के बड़े भाई शर्मा सिंह ने बताया कि सोमवार की रात अपने भाई को उपचार के लिए वाराणसी लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
इस बीच रास्ते में तूफान सिंह ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। बेटे की मौत से मां फूलमती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।