{"_id":"5fb8b4fce08a2c051c3d7853","slug":"man-died-hit-by-highwa-at-road-accident-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में हादसा: हाइवा की चपेट में आया युवक, मौके पर गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में हादसा: हाइवा की चपेट में आया युवक, मौके पर गई जान
Sat, 21 Nov 2020 12:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
मृतक (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र के एनसीएल कृष्णशिला रेलवे साइड पर शुक्रवार की देर रात हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
रेणुसागर निवासी चन्दन यादव(34) कृष्णशिला रेलवे साइडिंग पर एक संविदा कंपनी में कार्यरत थे। शुक्रवार की रात वह मौके पर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान राखड़ लेकर आ रहे हाइवा ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार की सुबह मौके पर पहुंची बीना पुलिस ने घटना की जानकारी जीआरपी पुलिस को दी। परिजन मुआवजे व कार्रवाई को लेकर घटनास्थल पर डटे रहे।
विज्ञापन