फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Man died during walking fell on road in mau up

टहलते-टहलते गिरा युवक, संदिग्ध हाल में मौत से मचा हड़कंप

Wed, 10 Jun 2020 05:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 10 Jun 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
Man died during walking fell on road in mau up
demo pic

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के चंदनपुरा मोहल्ला निवासी युवक की सुबह संदिग्ध हाल में मौत हो गई। घटना के समय युवक घर से टहलने के लिए निकला था। इस दौरान युवक शहजादी माता मंदिर के प्रांगण में दौड़ने लगा, तभी अचानक गिर गया।

विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने उसे उठाने का प्रयास किए, लेकिन वह नहीं उठा। लोगों ने युवक के परिजनों को सूचना दी और उसे सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के चंदनपुरा मोहल्ला निवासी युवक रामप्रवेश(22) पिछले कुछ दिनों पहले मुंबई से घर लौटा था। स्वास्थ्य विभाग की सलाह पर युवक अपने घर में क्वारंटीन था। बुधवार की सुबह युवक कुछ युवकों के साथ घर से टहलने के लिए निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान युवक शहजादी माता मंदिर पर पहुंचा। यहां सभी मंदिर के प्रांगण में दौड़ने लगे, तभी राम प्रवेश अचानक गिर गया। उसके साथ दौड़ रहे अन्य युवकों ने जब उसे उठाना चाहा तो रामप्रवेश के अंदर कोई हलचल नहीं हुई।

अन्य साथी युवक के घर पर घटना की सूचना देते हुए उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इस बीच अस्पताल पहुंचे परिजनों को इस बात का भरोसा नहीं हुआ, इस पर परिवार के सदस्य उसे लेकर जिला अस्पताल चले गए। जहां जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों का कहना है कि उसको हार्ट की बीमारी थी, एक बार उसे हार्ट अटैक हो चुका था, जिसकी दवा चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed