फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   man died by Lightning fell and scorched while went for defecation in mau UP

यूपी: शौच के लिए गए युवक पर गिरी बिजली, झुलसकर हुई मौत

Mon, 20 Sep 2021 12:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 20 Sep 2021 12:39 PM IST
विज्ञापन
man died by Lightning fell and scorched while went for defecation in mau UP
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के इटौरा खुर्द गांव में शौच के लिए गए युवक के ऊपर सोमवार की सुबह बिजली गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने आनन-फानन उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इटौरा खुर्द गांव निवासी चंद्रसेन(21) पुत्र स्व. राजनाथ सोमवार सुबह गांव के बाहर सिवान में शौच करने गया था। इसी समय अचानक गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। वह भागकर सुरक्षित स्थान की तरफ जाता, उससे पहले ही उसके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन


इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी फतहपुर मंडाव मेंभर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed