फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   man died and one injured in road accident in Ballia

मातम: हंसते हुए शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले दो भाई, सड़क पर मौत कर रही थी इंतजार

Tue, 03 Dec 2024 01:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 03 Dec 2024 01:02 PM IST
सार

बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के पास सड़क हादसे में एक शख्स की जान चली गई, जबकि उसका छोटा भाई घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख- पुकार मच गई।  

विज्ञापन
man died and one injured in road accident in Ballia
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट गांव के सामने सोमवार की देर रात सड़क पर खड़े ट्रक से एक मोटरसाइकिल टकरा गई। हादसे में 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया, वहीं ट्रक व मोटरसाइकिल को भी अपने कब्जे में लिया है।

विज्ञापन


यह है मामला
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बिगहीं गांव निवासी विजय कुमार वर्मा (60) पुत्र स्व. बृजबिहारी वर्मा अपने छोटे भाई नंद वर्मा (57) के साथ अपने रिश्तेदारी बैरिया थाना क्षेत्र के शुभनथही गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहां से रात में लौटते समय करीब डेढ़ बजे वे लोग गायघाट पहुंचे तो खड़े ट्रक में उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई, जिससे मौके पर ही बड़े भाई विजय वर्मा की मौत हो गई। जबकि छोटा भाई नंद वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। दोनों भाई घर से हंसते- खिलखिलाते शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले और हादसा हो गया। इससे पूरे परिवार में चीख- पुकार मची है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed