फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   man committed suicide by shooting in Kaushambi

Kaushambi: करीबी के घर आए व्यक्ति ने खुद को गोली से उड़ाया, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया शव

Wed, 28 Feb 2024 11:48 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी।
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 28 Feb 2024 11:48 AM IST
सार

करीबी के घर आए एक शख्स ने खुद को गोली से उड़ा लिया। घटना कोतवाली के बैरगांव में हुई। गृह स्वामी ने बताया वह खुद को जोशी मठ वाराणसी का सक्रिय सदस्य बताता था। किसी काम से वह आया था। 

विज्ञापन
man committed suicide by shooting in Kaushambi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Twitter

विस्तार

कोतवाली के बैरगांव में करीबी के घर आए व्यक्ति ने खुद को गोली से उड़ा लिया। उसने अवैध पिस्टल से कनपटी पर दाहिनी तरफ सटाकर गोली मारी थी। मौके से पिस्टल, एक खोखा व एक कारतूस बरामद हुआ है। मृतक के करीबी के मुताबिक वह अपने को वाराणसी के एक मठ का सदस्य बताता था। वह लॉ कॉलेज में दाखिला दिलाने के लिए उसके घर पैसा लेने आया था।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
बैरगांव निवासी दुर्गेश शुक्ला उर्फ सोनू शुक्ला की पांच साल पहले समर्थ (50) से प्रयागराज में मुलाकात हुई थी। समर्थ विश्वविद्यालय व अन्य बड़े कॉलेजों में एडमिशन कराने का ठेका लेता था। वह खुद को राजस्थान का रहने वाला बताता था। सोनू के मुताबिक उनका प्रयागराज के झलवा में भी आवास है। वहीं पर समर्थ से मुलाकात हुई थी। वह खुद को जोशी मठ वाराणसी का सक्रिय सदस्य बताया करता था।
विज्ञापन


दुर्गेश उर्फ सोनू ने दो बच्चों का लॉ कॉलेज में दाखिला कराने के लिए सिफारिश की थी। इसी का पैसा लेने समर्थ शनिवार को बैरगांव आया था। सोमवार शाम उसने शराब पी। इसके बाद फोन पर किसी से कुछ वाद-विवाद करते-करते समर्थ कमरे में सोने चला गया। सुबह काफी देर तक समर्थ कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने आवाज लगाई। इसके बाद भी समर्थ की तरफ से जवाब नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गेश की सूचना पर यूपी-112 आ गई। पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई तो समर्थ का शव सोफे में पड़ा था। शव के पास से एक पिस्टल व खोखा, कारतूस मिला। दुर्गेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह प्रयागराज में हुई मुलाकात से ही समर्थ को जानता है। वह कहां का रहने वाला है, इसकी जानकारी नहीं है।


क्या तहती है पुलिस
बैरगांव में घर के अंदर से एक व्यक्ति का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। -मनोज रघुवंशी, सीओ-चायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed